September 8, 2024
  • होम
  • दुर्योधन की पत्नी भानुमति ने अर्जुन से क्यों कर ली शादी?

दुर्योधन की पत्नी भानुमति ने अर्जुन से क्यों कर ली शादी?

  • WRITTEN BY: Pooja Thakur
  • LAST UPDATED : July 16, 2024, 10:16 am IST

Bhanumati: महाभारत में द्रौपदी, कुंती और गांधारी का जिक्र तो कई बार आया लेकिन एक ऐसी भी अपूर्व सुंदरी थी, जिसका किरदार बेहद मजबूत था। भानुमति काम्बोज के शक्तिशाली राजा चंद्रवर्मा की पुत्री थी। कुश्ती में माहिर भानुमति अत्यंत सुंदर और कुशाग्र बुद्धि वाली कन्या थी। भानुमति की शादी दुर्योधन से हुई थी।

बलपूर्वक दुर्योधन ने किया विवाह

कहा जाता है कि दुर्योधन ने बलपूर्वक भानुमति से विवाह किया था। भानुमति दुर्योधन से शादी नहीं करना चाहती थी, जब उसका स्वंयवर हुआ तो उसने दुर्योधन का चुनाव नहीं किया था। ये देखकर दुर्योधन क्रोधित हो गया और उसने जबरदस्ती स्वयंवर की माला अपने गले में डलवा कर भानुमति को पत्नी बना लिया। शांतिपर्व में इस बात का उल्लेख है कि कर्ण की मदद से दुर्योधन ने स्वयंवर में आये राजाओं को पराजित कर दिया और भानुमति को महल ले आया।

क्यों किया अर्जुन से विवाह

महाभारत से जुड़े कई पुस्तकों में इस बात का उल्लेख है कि भानुमति ने दुर्योधन की मृत्यु के पश्चात्क उसके सबसे बड़े दुश्मन अर्जुन से विवाह कर लिया था। अब ऐसे में सवाल उठता है कि भानुमति ने अर्जुन से शादी क्यों कर ली थी। भानुमती और दुर्योधन के दो बच्चे थे लक्ष्मण और लक्ष्मणा। युद्ध में भीम की गदा से दुर्योधन की मौत के बाद भानुमति अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित थी। कृष्ण के सुझाव पर उन्होंने पांडवों और कौरवों को एक करने का प्रयास किया। इसी कड़ी में उन्होंने अर्जुन के सामने विवाह का प्रस्ताव रखा। भानुमती ने अर्जुन से इसलिए शादी की ताकि आगे चलकर कौरवों और पांडवों में युद्ध न हो। कहा जाता है कि कुनबा जोड़ने के इसी प्रयास के कारण ‘कहीं की ईंट- कहीं का रोड़ा, भानुमती ने कुनबा जोड़ा’ वाली कहावत शुरू हुई।

 

रावण चला जामवंत को बंदी बनाने, लक्ष्मण ने ऐसा शस्त्र निकाला कि लंकापति लगा कांपने!

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन