Vastu Tips: नई-नई शादी होने पर करें ये काम, सुखी रहेगा वैवाहिक जीवन

Vastu Wedding Tips: देश में इस समय शादियों का सीजन चल रहा है। देशभर में इन दिनों लाखों शादियां हो रही हैं। वहीं, शादी के बाद अक्सर लोगों के जीवन में दिक्कतें शुरू हो जाती हैं। आपको बता दें, वास्तु के अनुसार घर में होने वाला हर तरह का बदलाव हमारे जीवन को प्रभावित करता है। इसी तरह शादी के बाद जिंदगी में कई बदलाव आते हैं। नवविवाहित जोड़े को वास्तु के अनुसार ही अपना जीवन स्वयं शुरू करना चाहिए। इससे दोनों पति-पत्नी के बीच हमेशा प्यार कायम रहेगा। आइए जानते हैं वास्तु शास्त्र और नई-नई शादी से जुड़े कुछ उपाय:

-वास्तु शास्त्र में दिशाओं का बहुत महत्व होता है। क्‍योंकि दिशाओं में रखी चीजें भी आपके जीवन को प्रभावित करती हैं। वहीं वास्तु के अनुसार नवविवाहितों का पलंग पूर्व-पश्चिम (सिर पूर्व और पैर पश्चिम) की ओर होना बेहद अच्छा माना गया है।

 

वास्तु के अनुसार रंगों का प्रयोग आपके वैवाहिक जीवन को प्रभावित करता है। वहीं वास्तु के अनुसार दूल्हा-दुल्हन को बोल्ड कलर जैसे लाल, गुलाबी, पीला-नारंगी पहनना चाहिए। इससे दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहती हैं। साथ ही ब्लैक और ब्राउन जैसे रंगों को पहनने से बचें।

 

अक्सर लोग घर के अंदर पौधे लगाते हैं। वहीं कुछ पौधे ऐसे भी होते हैं जिनके लगाने से सकारात्मक ऊर्जा आती है। वास्तु के अनुसार मैंने शादीशुदा जोड़े के कमरे में बांस का पौधा लगाना बेहद अच्छा माना चाहिए। वास्तु के अनुसार बेडरूम में इसे रखने से दोनों पति-पत्नी के बीच प्यार बना रहेगा।

 

वहीं वास्तु के अनुसार बेडरूम और घर में दायें कोने का बहुत महत्व होता है। इस कोने में गुलाबी या सफेद रंग के फूल लगाने से दांपत्य जीवन में खुशियां आती हैं। साथ ही, ऐसा करने से अलावा दोनों के बीच प्यार बना रहता है।

 

अक्सर लोग शादी से पहले अपने घरों को रंगवाते हैं। वहीं, वास्तु के अनुसार बेडरूम में हल्के रोमांटिक रंगों का इस्तेमाल करें। इससे दोनों के रिश्ते में शांति आएगी।

 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष व लोक मान्यताओं पर आधारित है. इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए इनख़बर किसी भी प्रकार की पुष्टि नहीं करता है.)

 

यह भी पढ़ें

 

Vastu Tips: पर्स में भी न रखें ये 4 चीजें, बना देगी कंगाल….. जानिये वजह

धर्म : जानिए धूप जलाने से मिलते हैं ये चमत्कारी फायदे!

 

 

Tags

MarriageVastu TipsVastu Tips For MarriageVastu Tips for plantsVastu tips for romanceVastu Tips for romance tipsVastu Tips for weddingvastu tips home
विज्ञापन