September 8, 2024
  • होम
  • Vastu 2024: नए साल में घर पर रखें ये 6 वास्तु की चीजें, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Vastu 2024: नए साल में घर पर रखें ये 6 वास्तु की चीजें, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

  • WRITTEN BY: Sachin Kumar
  • LAST UPDATED : January 3, 2024, 1:55 pm IST

नई दिल्ली। नए साल 2024 की शुरूआत हो चुकी है जिसका आज तीसरा दिन है। हर कोई यही सोच रहा है कि बीते साल जो हुआ सो हुआ अब नया साल(Vastu 2024) सुख और शांति के साथ बीते। साथ ही पूरे वर्ष धन-संपदा से संपन्न रहें। ऐसे में आप भी यह सोच रहे होंगे की धन-संपदा के लिए मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कौन सा उपाय करें जिससे की यह साल आर्थिक तौर पर मजबूत रहे। फिलहाल इसके लिए आपको वास्तु से जुड़ी कुछ चीजों को घर पर लाकर रखना होगा और यदि ये चीजें घर में पहले से मोजूद हैं तो इनकी सही दिशा सुनिश्चित कर, वास्तु के हिसाब से घर में रखें। ऐसा करने से आपके घर में धन-संपदा बनी रहेगी साथ ही आपके पास पैसों की कमी नहीं रहेगी।

कुबेर यंत्र या श्री यंत्र

इसके लिए आप अपने घर में मां लक्ष्मी की स्थापना पूरे विधि-विधान के साथ कर लें। अगर आपके घर में मां लक्ष्मी पहले से विराजमान हैं तो उनकी प्रतिमा के सम्मुख उनके प्रिय श्री यंत्र को लाल कपड़े के नीचे अवश्य रखें। यही नहीं आप चाहें तो अपने घर में कुबेर यंत्र की भी स्थापना कर सकते हैं। मगर इन यंत्रों को किसी योग्य पंडित से सिद्ध करवा कर ही घर में स्थापित करें तभी यह अपना प्रभाव दिखाएंगे। साथ ही आपके घर का वातावरण भी सकारात्मक होगा और घर में धन का आगमन साल भर होता रहेगा। इन यंत्रों की प्रतिदिन पूजा करने से आपके सौभाग्य में वृद्धि होगी और हर कार्य में मां लक्ष्मी के आशीर्वाद की कृपा बनी रहेगी।

चांदी का हाथी

इस नए साल(Vastu 2024) में अपने घर में चांदी की धातु से बना हाथी रख सकते हैं। वास्तु के अनुसार चांदी का हाथी ऐसा होना चाहिए जो अपनी सूंढ़ उठाए हो। यह हाथी अपनी ऊंची उठी सूंढ़ के कारण सकारात्मक प्रभाव दिखाता है और इसके चलते जातक को समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप चांदी से बने हाथी को अपने घर में लाकर रखते हैं तो आपको रोजगार में लाभ होता है साथ ही धन का आगमन होता है।

मिट्टी का घड़ा

वास्तु शास्त्र के अनुसार मिट्टी से बना पानी का घड़ा या सुराही घर में रखने से ये धन के लिहाज से बेहद शुभ माना जाता है। अगर आप इसमें पानी भर कर उत्तर दिशा की ओर रखते हैं तो यह आपकी सभी आर्थिक परेशानियों को धीरे-धीरे समाप्त कर देगा। ऐसा इसलिए क्योंकि उत्तर दिशा देवताओं की मानी जाती है और जिस घर से देवता प्रसन्न होते हैं वहां मां लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है।

धातु का बना कछुआ

पौराणिक कथा के मुताबिक, कछुआ भगवान विष्णु का प्रतिनिधित्व करता है। ऐसी मान्यता है कि जहां श्री हरि की कृपा रहती है वहां लक्ष्मी जी स्वयं निवास करती हैं। इसलिए धन की प्राप्ति के लिए आप घर में स्फटिक, चांदी या तांबे की धातु से बना कछुआ रख सकते हैं। वास्तु के अनुसार जिस घर में इन धातुओं से बना कछुआ स्थापित होता है वहां धन की हानि कभी नहीं होती है। साथ ही दिन रात रुपयों-पैसों की वर्षा होती रहती है। यह माना जाता है यह कछुआ धन को चुंबक की तरह से खींचता है और इसे रखने की सही दिशा उत्तर है।

मोर पंख

इसके अलावा नए साल में आप घर में सुख-समृद्धि के आगमन के लिए मोर पंख का गुच्छा भी लाकर रख सकते हैं। माना जाता है कि भगवान श्री कृष्ण को मोर पंख अति प्रिय था। ऐसा करने से घर पर भगवान श्री कृष्ण के साथ-साथ मां लक्ष्मी की भी कृपा बरसती है। साथ बच्चों के पढ़ाई वाले कमरे में इसे रखने से उन पर मां सरस्वती की कृपा बनी रहेगी। यह मोर पंख धनिष्ठा नक्षत्र को भी संबोधित करता है। ज्योतिष शास्त्र में धनिष्ठा नक्षत्र को अपार धन-दौलत का नक्षत्र बताया गया है। घर में मोर पंख रखना धन के लिहाज से बहुत लाभदायक होता है।

दक्षिणावर्ती शंख

शंखों के कई प्रकार होते हैं लेकिन अगर आप नए साल में चाहते हैं कि मां लक्ष्मी आपसे प्रसन्न रहें तो एक दक्षिणावर्ती शंख अपने घर में लाकर रखें। मान्यता के अनुसार शंख धन की देवी मां लक्ष्मी का सूचक होता है। जिस स्थान पर इसे स्थापित किया जाता है वहां धन की कमी कभी भी नहीं होती है। यही नहीं आपकी परिस्थिति कितनी भी खराब क्यों न हो कहीं न कहीं से धन का स्त्रोत बना ही रहता है।

ये भी पढ़ें- Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति पर इन 5 चीजों का दान करें, मिलेगा धन लाभ और सुख-समृद्धि

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन