• होम
  • अध्यात्म
  • देवी दुर्गा के आगमन के अनूठे संकेत, जानें वाहनों के पीछे का रहस्य

देवी दुर्गा के आगमन के अनूठे संकेत, जानें वाहनों के पीछे का रहस्य

नई दिल्ली: हर साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होती है, जो नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ रूपों की आराधना के साथ मनाई जाती है। इस वर्ष नवरात्रि 3 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 11 अक्टूबर को समाप्त होगी,जो कि 12 अक्टूबर को विजयादशमी यानी दशहरा मनाया […]

Maa Durga Wahan, Navratri Specal 2024
inkhbar News
  • September 22, 2024 11:21 pm Asia/KolkataIST, Updated 7 months ago

नई दिल्ली: हर साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होती है, जो नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ रूपों की आराधना के साथ मनाई जाती है। इस वर्ष नवरात्रि 3 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 11 अक्टूबर को समाप्त होगी,जो कि 12 अक्टूबर को विजयादशमी यानी दशहरा मनाया जाएगा। नवरात्रि के दौरान विधिपूर्वक देवी मां की पूजा-अर्चना करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

पालकी पर होगा दुर्गा का आगमन

इस बार नवरात्रि में मां दुर्गा का आगमन पालकी पर होगा, जिसे ज्योतिषीय दृष्टि से शुभ नहीं माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जब देवी का आगमन पालकी पर होता है, तो इसका संकेत बीमारी और महामारी के फैलने की आशंका से जुड़ा होता है। इसके अलावा इस अवधि में व्यापार में मंदी और आर्थिक स्थिति में गिरावट की भी संभावना होती है।

सप्ताह के दिन पर आधार मां का वाहन

मां दुर्गा का वाहन सामान्यत सिंह यानी शेर होता है, लेकिन जब नवरात्रि के दौरान पृथ्वी पर उनका आगमन होता है, तो वाहन बदल जाता है। देवी के आगमन के वाहन का निर्धारण सप्ताह के दिन के आधार पर होता है। देवीभागवत पुराण में इसके लिए श्लोक दिया गया है: “शशि सूर्य गजरुढा शनिभौमै तुरंगमे। गुरौशुक्रेच दोलायां बुधे नौकाप्रकीर्तिता॥”, जो सप्ताह के विभिन्न दिनों के अनुसार देवी के आगमन का वाहन बताता है।

किस दिन नहीं होता शुभ संकेत

यदि नवरात्रि का प्रारंभ गुरुवार या शुक्रवार को होता है, तो मां दुर्गा पालकी पर आती हैं। पालकी पर देवी का आगमन शुभ संकेत नहीं माना जाता है, क्योंकि इसे संकट और चुनौतियों का सूचक समझा जाता है। वहीं जब नवरात्रि की शुरुआत शनिवार या मंगलवार को होती है, तब मां दुर्गा घोड़े पर सवार होकर आती हैं, जो भी शुभ नहीं माना जाता है।

कौन सा दिन शुभ

बुधवार को नवरात्रि आरंभ होने पर देवी मां नाव पर आती हैं, जिसे अत्यंत शुभ माना जाता है। इसे समृद्धि और सफलता का संकेत समझा जाता है। वहीं अगर नवरात्रि का आरंभ रविवार या सोमवार को होता है, तो मां दुर्गा हाथी पर आती हैं, जो बेहद शुभ माना जाता है। यह देवी के आशीर्वाद और शांति का प्रतीक होता है और इसे सुख-समृद्धि का संकेत समझा जाता है।

यह भी पढ़ें: शनि करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, इन 7 राशियों की किस्मत अचानक पलटेगी, होगी बंपर कमाई!