• होम
  • अध्यात्म
  • आज का राशिफल: चंद्राधि योग से कन्या और वृश्चिक राशि के जातकों को मिलेगा विशेष लाभ, जानें कैसे गुजरेगा आपका दिन

आज का राशिफल: चंद्राधि योग से कन्या और वृश्चिक राशि के जातकों को मिलेगा विशेष लाभ, जानें कैसे गुजरेगा आपका दिन

गुरुवार का दिन ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मेष, कन्या और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए विशेष लाभकारी सिद्ध होगा। आज का दिन लाभकारी रहेगा। कार्यक्षेत्र व व्यापार में बड़े बदलाव संभव हैं। कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें.

Horoscope Today, 13 march 2025
  • March 13, 2025 8:24 am Asia/KolkataIST, Updated 9 hours ago

नई दिल्ली: गुरुवार का दिन ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मेष, कन्या और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए विशेष लाभकारी सिद्ध होगा। चंद्रमा के अष्टम भाव में बुध और शुक्र की स्थिति से चंद्राधि योग बन रहा है, जिससे गुरु और चंद्रमा के बीच केंद्र योग का निर्माण हो रहा है। आइए जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

मेष (Aries)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे और व्यवसाय से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा। वहीं करियर में प्रगति देखने को मिलेगी।

वृषभ (Taurus)

आज आपको समाज में मान-सम्मान मिलेगा और कुछ ऐसे अवसर हाथ लगेंगे, जो आपकी प्रतिष्ठा बढ़ाएंगे। आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी और मानसिक शांति मिलेगी।

मिथुन (Gemini)

आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है और पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने का समय आएगा। छात्रों को अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं।

कर्क (Cancer)

आज संपत्ति से जुड़े मामलों में आपका पक्ष मजबूत रहेगा और सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। यात्रा के योग बन रहे हैं, हालांकि वाहन व स्वास्थ्य पर खर्च बढ़ सकता है। जीवनसाथी के साथ खरीदारी का अवसर मिलेगा, जिससे बजट बिगड़ सकता है।

सिंह (Leo)

स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और खानपान में संयम बरतें। यात्रा के दौरान सतर्क रहें। कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में सकारात्मकता बनी रहेगी।

कन्या (Virgo)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा और अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। छात्र वर्ग के लिए समय अच्छा रहेगा और कुछ नया सीखने का अवसर मिलेगा।

तुला (Libra)

आज आपको मानसिक शांति मिलेगी। व्यवसाय में अच्छे सौदे मिलेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा और छात्रों को सफलता मिलेगी।

वृश्चिक (Scorpio)

आज का दिन लाभकारी रहेगा। कार्यक्षेत्र व व्यापार में बड़े बदलाव संभव हैं। कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें, वरना नुकसान हो सकता है।

धनु (Sagittarius)

आर्थिक मामलों में उन्नति के संकेत हैं। बैंकिंग से जुड़े कार्य पूरे होंगे और पुराने लेन-देन निपटाने में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी से सलाह लेकर ही महत्वपूर्ण निर्णय लें।

मकर (Capricorn)

नए कार्य शुरू करने के लिए दिन शुभ रहेगा। संतान की उपलब्धियां खुशी देंगी। ससुराल पक्ष से लाभ मिल सकता है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा।

कुंभ (Aquarius)

आज कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आर्थिक मामलों में भाग्य साथ देगा और कोई मनचाही इच्छा पूरी हो सकती है। परिवार के लिए खरीदारी संभव है और मेहमानों का आगमन हो सकता है।

मीन (Pisces)

आज का दिन खुशहाल रहेगा। आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। सरकारी काम सुबह के समय निपटाना बेहतर रहेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

ये भी पढ़ें: होली पर लगेगा चंद्र ग्रहण, जानें क्या होलिका दहन के समय भी रहेगा सूतक काल?