नई दिल्ली: आज चंद्रमा सिंह राशि से आगे बढ़कर कन्या राशि में प्रवेश कर चुका है और उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर कर रहा है। इस दौरान चंद्रमा ग्रहण योग से कुछ लोगों का जीवन प्रभावित होगा। वहीं सूर्य मीन राशि में प्रवेश कर रहे हैं, जिससे बुधादित्य और त्रिग्रह योग बन रहा है। ऐसे में कुछ राशियों के लिए यह दिन शुभ और लाभदायक रहेगा, जबकि कुछ को सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। आइए जानते हैं, आज का राशिफल।
मेष (Aries)
चंद्रमा का गोचर आपके छठे भाव में हो रहा है, जिससे आज आपको सतर्क रहने की जरूरत है। इसलिए आज आप किसी भी जोखिम भरे काम से बचें। परिवार और पड़ोसियों का सहयोग मिलेगा, लेकिन जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखना जरूरी होगा।
वृषभ (Taurus)
आज का दिन आपके लिए आनंद से भरपूर रहेगा। दोस्तों और परिचितों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। कोई नया काम करने का मौका मिल सकता है। संतान से सुखद समाचार प्राप्त होगा। हालांकि खर्चों पर नियंत्रण रखें।
मिथुन (Gemini)
आज का दिन व्यस्तताओं से भरा रहेगा। करियर और व्यापार में कुछ उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। घर में मेहमानों के आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा। किसी करीबी रिश्तेदार से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।
कर्क (Cancer)
दिन मिलाजुला रहेगा। पारिवारिक सहयोग से प्रसन्नता मिलेगी और आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। हालंकि वाहन चलाते समय सतर्क रहें और वाद-विवाद से बचें।
सिंह (Leo)
आपके लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा, लेकिन अति उत्साह से बचना जरूरी है। किसी मित्र या रिश्तेदार से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा और स्वास्थ्य में सुधार होगा।
कन्या (Virgo)
आज चंद्रमा ग्रहण योग से प्रभावित हैं, जिससे मन अस्थिर रह सकता है। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें। परिवार का सहयोग मिलेगा और मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा।
तुला (Libra)
परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। किसी मित्र या रिश्तेदार से मिलने का अवसर मिलेगा। आर्थिक मामलों में दिन अनुकूल रहेगा। वहीं स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
वृश्चिक (Scorpio)
आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। दोस्तों और परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। हालांकि कुछ लोगों से बहस हो सकती है, जिससे बचने की जरूरत है।
धनु (Sagittarius)
आज का दिन शुभ रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से लाभ होने की संभावना है। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है।
मकर (Capricorn)
आज का दिन सुखद रहेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। बच्चों से खुशी मिलेगी। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी।
कुंभ (Aquarius)
परिवार में किसी सदस्य को लेकर चिंता हो सकती है। दोस्तों और पड़ोसियों का सहयोग मिलेगा। शत्रुओं से सतर्क रहें। यात्रा के दौरान सावधानी बरतें और आर्थिक मामलों में भावुकता से बचें।
मीन (Pisces)
आज का दिन लाभदायक रहेगा। व्यापार में सफलता मिलेगी। शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। नए वस्त्र या उपहार मिल सकते हैं, साथ ही सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
ये भी पढ़ें: Happy Holi 2025: होली के रंग में रंगा पूरा भारत, मोदी बोले सब एक रहो सिर्फ यहीं कामना