नई दिल्ली: आज चंद्रमा वृश्चिक राशि में अनुराधा नक्षत्र से गोचर कर रहा है और गुरु की दृष्टि से चंद्राधि सहित कई शुभ योग बन रहे हैं। इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। आइए जानते हैं, आज का दिन किसके लिए शुभ रहेगा और किन्हें सतर्क रहने की जरूरत है।
मेष
आज आपका दिन सकारात्मक रहेगा। नए मित्र बनेंगे, जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध हो सकते हैं। व्यापार में कार्यभार अधिक रहेगा। यात्रा को फिलहाल टालना उचित रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को सूझबूझ से काम करने का फायदा मिलेगा।
वृषभ
आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। नौकरी में जिम्मेदारियां अधिक होंगी, इसलिए समय का सही प्रबंधन करें। काम अधूरा रह सकता है, जिससे मन निराश हो सकता है। जरूरत पड़ने पर सहकर्मियों की मदद लें।
मिथुन
आज खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। शान-शौकत और मनोरंजन पर अधिक खर्च हो सकता है, लेकिन कर्ज से राहत मिलेगी। मानसिक तनाव कम होगा और पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा।
कर्क
आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। भाई-बहनों से संबंध मधुर बनाए रखें, विवाद से बचें। भविष्य को लेकर दुविधा हो सकती है तो पिता से सलाह लें।
सिंह
व्यवसाय के विस्तार के लिए कर्ज लेने की योजना बना सकते हैं। करियर में नई ऊंचाइयां मिलने की संभावना है। नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और ससुराल पक्ष से लाभ संभव है।
कन्या
प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन समझदारी से व्यवसाय में सफलता मिलेगी। महत्वपूर्ण कार्यों को टालने से बचें। पिता की सेहत पर ध्यान दें।
तुला
व्यवसाय में स्थिरता रहेगी, लेकिन परिवार में किसी सदस्य का व्यवहार परेशान कर सकता है। संतान को लेकर चिंता हो सकती है। तनाव से बचें और बड़ों से सलाह लें।
वृश्चिक
कारोबार में व्यस्तता बनी रहेगी। किसी प्रोजेक्ट में समय और ऊर्जा लगानी पड़ सकती है। माता से किया वादा निभाएं, वरना नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।
धनु
परिवार में कुछ समस्याएं आ सकती हैं, लेकिन आप समाधान निकाल लेंगे। बातचीत में संयम रखें। जीवनसाथी से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। सेहत का ख्याल रखें।
मकर
विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। पढ़ाई में आ रही दिक्कतों का समाधान मिलेगा। राजनीति में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं को अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेनी चाहिए।
कुंभ
आज माता-पिता के आशीर्वाद से संपत्ति या वाहन प्राप्त हो सकता है। व्यापार में परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी, जिससे भविष्य में लाभ मिलेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा।
मीन
परिवार के साथ अच्छा व्यवहार रखना होगा। असहमति होने पर कठोर शब्दों का प्रयोग न करें। समाजसेवा से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। बच्चों के भविष्य के लिए निवेश करने से पहले जीवनसाथी से सलाह लें।
ये भी पढ़ें: 13 महीने बाद खाली हुआ शंभू और खनौरी बॉर्डर, पंजाब पुलिस ने बुलडोजर से उखाड़ डाला टेंट, 700 किसान हिरासत में