नई दिल्ली: 22 मार्च का राशिफल बताता है कि मेष और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। वहीं धनु राशि में चंद्रमा का गोचर होने से इस राशि के लोगों को भी शुभ फल प्राप्त होंगे। दूसरी ओर, मीन राशि के जातकों के लिए पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा और पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। आइए जानते है सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
मेष (Aries)
आज खर्चों पर नियंत्रण रखें। कारोबार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है, जो लाभकारी रहेगी। परिवार के साथ बाहर जाने का अवसर मिलेगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है।
वृषभ (Taurus)
वाणी में मधुरता बनाए रखें और किसी के बहकावे में न आएं। जीवनसाथी की मदद से लाभ मिलने की संभावना है। ससुराल पक्ष से भी कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
मिथुन (Gemini)
तनाव से बचें और मानसिक रूप से खुद को मजबूत रखें। रचनात्मक कार्यों में लगे लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। समय का प्रबंधन करें, वरना देरी से समस्याएं हो सकती हैं।
कर्क (Cancer)
आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतें। उधार देने से पहले सोचें। आय को ध्यान में रखते हुए खर्च करें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, लेकिन सेहत का विशेष ध्यान रखें।
सिंह (Leo)
कारोबार में आज लाभ मिलने की संभावना है। नए अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता रहेगी, लेकिन मेहनत का फल मिलेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।
कन्या (Virgo)
आज का दिन लाभकारी रहेगा। व्यापार में कोई बड़ा सौदा पूरा हो सकता है। सहकर्मियों से विवाद करने से बचें। व्यापार में पिता की सलाह से लाभ होगा।
तुला (Libra)
धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। किसी परिचित के व्यवहार से मन आहत हो सकता है, लेकिन अनावश्यक बातों को नजरअंदाज करें।
वृश्चिक (Scorpio)
आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहेगा। अचानक धन लाभ हो सकता है। विदेश से भी लाभ मिलने के संकेत हैं। लंबी यात्रा के योग बन सकते हैं। सेहत पर ध्यान दें।
धनु (Sagittarius)
अटके हुए काम पूरे होंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है। परिवार के साथ बाहर घूमने का मौका मिलेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से निकलें, सफलता मिलेगी।
मकर (Capricorn)
कार्यस्थल पर गलतियां हो सकती हैं, जिससे परेशानी हो सकती है। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। निवेश करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लें। पिता से चर्चा करने से मन हल्का होगा।
कुंभ (Aquarius)
विवादों से बचें। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। मायके पक्ष से आर्थिक लाभ हो सकता है। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें।
मीन (Pisces)
परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। घर में पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। कारोबार में कार्यभार अधिक रहेगा, लेकिन तनाव न लें। सेहत को लेकर सतर्क रहें और तला-भुना खाने से बचें।