ज्योतिष में कुछ रत्न ऐसे होते हें जिन्हें काफी लाभकारी माना जाता है। इन्हीं में से एक रत्न ऐसा है जो राहु ग्रह के दुष्प्रभावों को शांत करता है। इसके धारण से राजनीति, जनसंपर्क, संचार में लाभ मिलता है और साथ ही ये कालसर्प दोष को भी कम करता है। आइए जानते है इस चमत्कारी रत्न के बारे में।
नई दिल्ली: ज्योतिष में कुछ रत्न ऐसे होते हें जिन्हें काफी लाभकारी माना जाता है। इन्हीं में से एक रत्न ऐसा है जो राहु ग्रह के दुष्प्रभावों को शांत करता है। इसके धारण से राजनीति, जनसंपर्क, संचार में लाभ मिलता है और साथ ही ये कालसर्प दोष को भी कम करता है। आइए जानते है इस चमत्कारी रत्न के बारे में।
हम बात कर रहे है गोमेद रत्न की। ज्योतिष में गोमेद रत्न को बहुत ही खूबसूरत रत्न माना गया है। कलयुग में यह सबसे कारगर रत्न है। गोमेद का संबंध राहु ग्रह से माना गया है। ज्योतिष राहु ग्रह के दुष्प्रभावों को शांत करने के लिए गोमेद रत्न को धारण करने की सलाह दी जाती है। गोमेद रत्न को पहनते समय काफी सावधानियां बरतनी चाहिए, जैसे कि गोमेद के साथ में माणिक, मोती,मूंगा और पुखराज जैसे रत्न भूल कर भी नहीं पहनने चाहिए। गोमेद अपारदर्शी और चमकदार रत्न है। यह गहरे भूरे रंग का होता है। इसे शुक्ल पक्ष, शनि की होरा में शनिवार के दिन पहनना शुभ माना गया है। आइए जानते हैं गौमेद रत्न के बारे में।
1. जो लोग राजनीति, जनसंपर्क, संचार से जुड़े क्षेत्रों में व्यापार करते हैं, उन्हें गोमेद पहनने से लाभ मिलते हैं। इन लोगों को गोमेद रत्न पहनने से शक्ति, संपन्नता और सफलता हासिल होती है।
2. अगर किसी पर राहू की अंर्तदशा या महादशा चल रही हो तो उसे भी राहू का रत्न पहनने से लाभ मिलेगा। ये रत्न आपको राहू के दुष्प्रभावों से बचाने में मदद करता है।
3. यदि किसी की कुंडली में कालसर्प दोष है तो उसके लिए गोमेद स्टोन किसी वरदान या चमत्कार से कम नहीं है। इस स्टोन को धारण करने से कालसर्प दोष को समाप्त किया जा सकता है।
4. जिन लोगों का मन आशंकाओं से घिरा रहता है, उन्हें राहू का रत्न पहनना चाहिए। ये स्टोन विचारों में शुद्धता लाता है। मन के डर को दूर कर गोमेद व्यक्ति का आत्मविश्वास बढ़ाता है।
5. शत्रुओं को पराजित करने या निराशा से भरे विचारों को दूर करने के लिए भी इस रत्न को पहना जा सकता है।
6. मस्तिष्क पर भी गोमेद स्टोन सकारात्मक प्रभाव डालता है। तनाव एवं डिप्रेशन को दूर करने के लिए आप इस स्टोन की मदद लें सकते हैं।
7. अगर आपका पेट खराब रहता है या आप पेट से जुड़े समस्याओं से परेशान रहते हैं या आपका मेटाबोलिज्म कमज़ोर है तो आप गोमेद पहन सकते हैं। यह रत्न व्यक्ति की शारीरिक शक्ति में वृद्धि करता है।
8. गोमेद को धारण करने से शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है और मन में सकारात्मक विचार पैदा होते हैं गोमेद को धारण करने से एकाग्रता बढ़ती है और अनिद्रा की समस्या से छुटकारा मिलता है।
9. गोमेद रत्न को पहनने से जातक को सुख समृद्धि की प्राप्त होती है और जातक के व्यापार और नोकरी में जबरदस्त फायदा होता है।
10. मिर्गी, आंखों में संक्रमण, एलर्जी, कैंसर, साइनस, वेरिकोज वेंस, ब्लडप्रेशर और जी मचलने जैसी कई तरह की बीमारियों एवं स्वास्थ्य स्थितियों से बचने के लिए भी हैसोनाइट पहन सकते हैं।
Also Read…