नई दिल्ली। भगवान शिव की कृपा जिस पर हो जाए, उसे जीवन में कोई भी पराजित नहीं कर सकता। महादेव अपने भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करने वाले देवता हैं। लेकिन 5 राशियां ऐसी हैं, जिन पर भगवान शिव की विशेष कृपा बनी रहती है। इस बार महाशिवरात्रि 2025 पर 26 फरवरी की रात 2:57 बजे से शिवयोग शुरू होगा, जो इन राशियों के लिए अत्यंत शुभ रहेगा। आइए जानते हैं कि इस महाशिवरात्रि पर भगवान शिव किन राशियों को विशेष आशीर्वाद देने वाले हैं।
वृषभ राशि का संबंध नंदी महाराज से है, जो भगवान शिव के प्रिय भक्तों में से एक हैं। इस राशि के जातकों को महाशिवरात्रि के शिवयोग में अचानक धन लाभ होने की संभावना है। जिन लोगों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, उनकी स्थिति बेहतर होगी। वहीं, व्यापार की योजना बना रहे लोगों के लिए यह समय बेहद अनुकूल रहेगा।
भगवान शिव का अर्धनारीश्वर स्वरूप मिथुन राशि से जुड़ा हुआ है। इस महाशिवरात्रि पर मिथुन राशि के जातकों को करियर में बड़ी सफलता मिल सकती है। धन लाभ और उन्नति के योग बन रहे हैं। जो लोग किसी नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें अच्छे अवसर मिल सकते हैं। इसके अलावा, व्यापार में भी विस्तार होने की संभावना है।
कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा स्वयं भगवान शिव के मस्तिष्क पर विराजमान हैं। इस बार महाशिवरात्रि पर कर्क राशि के जातकों को करियर में तरक्की मिलेगी। व्यापारियों के लिए यह समय लाभकारी रहेगा, वहीं नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या सैलरी बढ़ने जैसी खुशखबरी मिल सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में भी नए अवसर प्राप्त होने की संभावना है, खासकर जो छात्र विदेश में पढ़ाई करना चाहते हैं, उनके लिए समय शुभ रहेगा।
धनु राशि का संबंध भगवान शिव के पिनाकी धनुष से है। इस राशि के जातकों के लिए महाशिवरात्रि का समय विशेष लाभकारी रहेगा। जो लोग आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे थे, उन्हें राहत मिलेगी। व्यापार और निवेश से जुड़े लोगों को बेहतरीन मौके मिल सकते हैं। इसके अलावा, लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होने के संकेत हैं।
भगवान शिव की प्रिय राशियों में कुंभ का विशेष स्थान है, क्योंकि उनकी जटाओं में गंगा जी का वास है। इस महाशिवरात्रि पर कुंभ राशि के जातकों को तीन गुना लाभ मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, वेतन वृद्धि की संभावना बनेगी और बड़े भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा।
जब दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा के सामने पहुंचीं आतिशी, मिलते ही कर बैठी ये मांग