Surya Grahan 2024: साल का पहला सूर्य ग्रहण आज, भारत पर पड़ेगा ये असर

Surya Grahan 2024: आज साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। 50 सालों के बाद यह सबसे लंबा चलने वाला सूर्य ग्रहण होगा जो करीब 5 घंटे 25 मिनट तक लगा रहेगा। आज का सूर्य ग्रहण पूर्ण होगा, इसके चलते जब यह अपने चरम पर होगा तो 7 मिनट के लिए पृथ्वी पर अंधेरा छा जायेगा। यह ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा, इस कारण इसका सूतक काल यहां पर मान्य नहीं होगा।

इन जगहों पर ग्रहण

बता दें कि इस बार का सूर्य ग्रहण अटलांटिक, आर्कटिक मेक्सिको, पश्चिमी यूरोप, कनाडा, मध्य अमेरिका, उत्तरी अमेरिका , इंग्लैंड के उत्तर पश्चिम क्षेत्र, दक्षिण अमेरिका और आयरलैंड में दिखेगा। यह भारत में नजर नहीं आएगा। भारतीय समय के अनुसार ग्रहण रात 9 बजकर 12 मिनट से शुरू होगा जो देर रात 2 बजकर 22 मिनट तक चलेगा।

ग्रहण में भूल कर न करें यह काम-

ग्रहण के दौरान कोई शुभ काम न करें।
देवी-देवताओं की पूजा न करें।
ग्रहण के वक़्त न भोजन पकाए और न कुछ खाए-पिएं।
गर्भवती महिलाएं ग्रहण न देखें और न घर से बाहर निकले।
तुलसी और अन्य पेड़-पौधों को छूने से बचे।

ग्रहण के समय करें ये-

सूतक काल शुरू होने से पहले खाने-पीने की चीजों में तुलसी के पत्ते को डालकर रखें।
ग्रहण के वक़्त देवी-देवताओं के नाम का स्मरण करें।
ग्रहण के असर को कम करने के लिए मन्त्रों का जाप करें।
ग्रहण खत्म होने के बाद अपने पूरे घर में गंगाजल जरूर छिड़कें।

 

Read Also- Surya Grahan 2024: शारीरिक और मानसिक कष्ट दूर करने के लिए सूर्य ग्रहण के दिन करें इन मंत्रों का जाप

Tags

solar eclipsesolar eclipse 2024Surya Grahansurya grahan 2024सूर्य ग्रहण
विज्ञापन