• होम
  • अध्यात्म
  • Shiv Puran: मौत के निकट होने पर शरीर में ऐसे दिखे हैं बदलाव, जानें मृत्यु के संकेत

Shiv Puran: मौत के निकट होने पर शरीर में ऐसे दिखे हैं बदलाव, जानें मृत्यु के संकेत

नई दिल्ली: हम सभी को पता है कि मृत्यु अटल सत्य है और कोई इसको रोक नहीं सकता है और न ही इसको बदल सकता है। हालांकि शिव पुराण में मृत्यु के पहले मिलने वाले संकेतों के बारे में बताया गया है और इन संकेतों का मिलना यह बताता है कि इंसान की मृत्यु(Shiv Puran) […]

Shiv Puran
inkhbar News
  • January 18, 2024 3:44 pm Asia/KolkataIST, Updated 1 year ago

नई दिल्ली: हम सभी को पता है कि मृत्यु अटल सत्य है और कोई इसको रोक नहीं सकता है और न ही इसको बदल सकता है। हालांकि शिव पुराण में मृत्यु के पहले मिलने वाले संकेतों के बारे में बताया गया है और इन संकेतों का मिलना यह बताता है कि इंसान की मृत्यु(Shiv Puran) की घड़ी अब निकट है।

भगवान शिव इन लक्षणों के बारे में बताते हैं

आपको बता दें कि हिंदू धर्म के 18 पुराणों में एक महत्वपूर्ण शिव पुराण जिसे शैव मत संप्रदाय से संबंधित पवित्र पुराण माना जाता है। इस पुराण में भगवान शिव का विभिन्न रूप, महिमा, अवतार और ज्योतिर्लिंगों का विस्तृत विवरण मिलता है और साथ ही इसमें जीवन और मृत्यु से जुड़े रहस्यों के बारे में भी बताया गया है। वहीं शिवपुराण में भगवान शिव, माता पार्वती को मृत्यु से जुड़े ऐसे लक्षणों के बारे में बताते हैं, जो कि मृत्यु के निकट होने का संकेत माने जाते हैं। चलिए जानते हैं मृत्यु के पहले मिलने(Shiv Puran) वाले संकेतों के बारे में –

  • शिव पुराण में ऐसा बताया गया है कि व्यक्ति की इंद्रियां अगर सही से काम करना बंद कर दें तो यह मृत्यु के नजदीक होने का संकेत हो सकता है।
  • शरीर के रंग का बदलना जैसे शरीर का सफेद, नीला या पीला पड़ जाना या फिर त्वचा पर कई जगह लाल चकते दिखाई देना भी मृत्यु का संकेत हो सकते हैं।
  • शिव पुराण के मुताबिक, जब किसी व्यक्ति को अपनी परछाई न दिखाई दे या फिर अपनी परछाई सिर के बिना दिखाई दे तो यह भी मृत्यु के निकट होने का संकेत होता है।
  • मृत्यु के समीप होने पर व्यक्ति को तेल, जल, घी या आईने में भी परछाई दिखाई नहीं देती।
  • मृत्यु के निकट होने से पहले व्यक्ति को अरुंधति तारा, चंद्रमा, सप्तऋषि तारे या अन्य तारे भी नहीं दिखाई पड़ते। अगर किसी व्यक्ति के साथ ऐसा हो तो समझिए उसके जीवन में कुछ ही समय बचा है।

ये भी पढ़ें :