• होम
  • अध्यात्म
  • कैसा रहेगा 2025 , कब मिलेगा प्यार और पैसा? जानें क्या कहता है टैरो कार्ड 

कैसा रहेगा 2025 , कब मिलेगा प्यार और पैसा? जानें क्या कहता है टैरो कार्ड 

टैरो कार्ड की भविष्यवाणी से जाने नया साल 2025 आपके लिए कैसा रहेगा।

2025Prediction
inkhbar News
  • December 26, 2024 1:22 pm Asia/KolkataIST, Updated 4 months ago

नई दिल्लीः नए साल 2025 की शुरुआत होने जा रही है। हर व्यक्ति आने वाले साल के लिए इक्छुक होता है की उसका यह साल कैसा होगा। हर कोई जानना चाहता है उनको सफलता कब और कैसे मिलेगी।  हम आपको टैरो कार्ड के जरिये बताएंगे कि कैसा होगा आपके लिए नया साल।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिएआने वाले 2025 में आप अपने अपनों परिजनों को नज़रअंदाज न करें ऐसा करने से आपके बीच दूरिया आ सकती है। साथ ही ध्यान रहे कोई भी कार्य करते समय धैर्य बनाये रखे, निर्णय लेने से पहले उस पर एक बार फिर से विचार कर ले। कार्य क्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी साथ ही होगा आर्थिक स्थिति में सुधार होगा| इस साल आपकी नए लोगो से मुलाकात होगी।  दोस्तों और सहकर्मियों का साथ मिलेगा। जो अभी विद्यार्थी है वो अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे।

शुभ रंग व अंक – लाल , 9

वृषभ राशि 

वृष राशि वाले अपने बिगड़ते स्वास्थ को नज़रअंदाज़ न करे। इस साल आपके घर में मेहमानों का आना जाना रहेगा। इस साल आपके घर में घर में सुख- समृद्धि भी आएगी। कोई भी कार्य सोच समझ कर करें। व्यवसाय करने के लिए ये साल उचित है। साल के शुरुआती दिनों में आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी और जिम्मेदारियां बढ़ेगी। शिक्षा के क्षेत्र में भाग्य साथ नहीं देगा। यदि आप प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे है तो ज्यादा ध्यान दें| अपने दिनचर्या को सुधारे जमीन से जुड़े कार्य करने से पहले ध्यान दे, जल्दबाज़ी न करे।

शुभ रंग और अंक – चांदी , 6मिथुन राशि

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों को 2025 में समझदारी से आगे बढ़ना होगा। दुसरों से बात करते समय उनकी बातो में न आएं | अच्छे रिश्ते बनाने के लिए अपना पूरा प्रयास करे अपने परिवार वालों की खुशी के लिए हर प्रयास करें। किसी को उधार पैसे न दे धोखा मिलने की संभावना है | यह साल आपको ताकत और साहस देगा समय के साथ सिथिति में सुधार होंगें | अपनी योजनाओं को दुसरो को न बताए। यदि आप राजनिति में जाना चाहते है तो सावधानी से आगे बढ़े।

शुभ रंग और अंक – धारीधार हरा , 2

कर्क राशि

2025 में आप भगवान में पूरी आस्था रखें।आप हर परिस्थिति को संभालने में सक्षम होंगे। आपके निजी जीवन में सुधार होगा। कानूनी कार्य में सक्रिय रहे तनावपूर्ण स्थितियों को अपने ऊपर हावी न होने दें आपका आत्मविश्वाश ही आपको आगे बढ़ाएगा। आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए अपने दिमाग से काम ले। लेन देन के सभी कार्य सावधानी से करें। यदि आपको विदेश जाना है तो यह साल आपके लिए बिलकुल सही रहेगा। यदि आप बिजनेस करना चाहते है तो यह आपके लिए बिल्कुल सही होगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दे पेट व मधुमेह जैसी बीमारियां हो सकती है।

शुभ रंग और अंक – गुलाबी और 1

सिंह राशि

2025 में आपके लिए अच्छे संकेत है। मकान और जमीन खरीदने की योजना बना सकते हैं। सभी परिजनों को साथ लेकर चलने का प्रयास कीजिये। सकारात्मकता और सजगता से कार्य करें। प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। अफवाओं का शिकार न बनें। जरुरी कार्य को समय पर पूरा करें। कार्यस्थल में सफलता मिलेगी। सहज हो कर कार्य करे किसी भी कार्य को जल्दबाज़ी से न करें।
शुभ रंग और अंक – बैंगनी , 1

कन्या राशि

नए साल में कन्या राशि वालों को सभी कार्यो में सफलता प्राप्त होगी। ईमानदारी के कारण लोगो के बीच सम्मान बढ़ेगा। पारिवारिक मामले पक्ष में बने रहेंगे। व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की कोशिश होगी। योजना बना कर आगे बढ़े किसी के बेहकावे में न आएं। शारीरिक संकेतों पर अतिरिक्त ध्यान दें। आलस्य न दिखाए। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धर्म कर्म में आस्था बना कर रखें। नौकरी की उम्मीद में बैठे लोगो को अच्छे परिणाम मिलेंगे।

शुभ रंग और अंक – बैंगनी , 1

Also Read- ओवन में इन बर्तनों में करते है खाना गर्म तो हो जाइए सावधान! बम की तरह फट जाएगा ओवन, जानिए कारण

मर गए लेकिन नहीं कबूला इस्लाम! जानिए कैसे गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों ने तोड़ा…