नई दिल्ली। आज 16 अप्रैल का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार मेष, मिथुन और कन्या राशि के जातकों के लिए लाभदायक होने वाला है। क्योंकि आज ग्रहों की बहुत ही अच्छी स्थिति बनी हुई है। चंद्रमा वृश्चिक राशि में होकर मंगल के साथ राशि परिवर्तन योग बना रहे हैं। आज चंद्रमा पर गुरु की दृष्टि से नीचभंग राजयोग भी बन रहा है। जानिएआज बुधवार का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा.
जानिए आज का राशिफल-
मेष राशि- कमाई बढ़ाने में सफल रहेंगे। मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन मिलाजुला होने वाला है। इन लोगों को आज सफलता और लाभ पाने के लिए संयम और व्यवहारिकता से काम लेना होगा। आपको आज परिवार के साथ भी तालमेल बनाकर रखना होगा। परिवार के सहयोग से आपकी किसी समस्या का समाधान होगा। व्यापार में आज आप कमाई बढाने के लिए अपने हाथ पांव खूब चलाएंगे और आपको इसका फायदा भी मिलने वाला है।
वृषभ राशि- बड़े बुजुर्गों से लाभ मिलेगा। वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपकी आर्थिक योजना भी आज सफल रहेगी। आप दोस्तों और सगे संबंधियों के साथ आनंददायक समय बिता पाएंगे। आपको आज घर के बड़े बुजुर्गों से लाभ मिलेगा। लव लाइफ में प्रेम बना रहेगा और आप प्रेमी को गिफ्ट देकर प्यार का इजहार कर सकते हैं। जो जातक विदेश जाने का प्रयास कर रहे हैं उनकी कोशिशे कामयाब हो सकती है।
मिथुन राशि- शत्रुओं से आप आज सतर्क रहें। मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक होने वाला है। आज आपको सकारात्मक भाव रखना होगा। आप कार्यक्षेत्र में कुछ नई योजना पर भी काम कर सकते हैं। आपको भाई बहनों की मदद से भी आज फायदा हो सकता है। दोस्तों से आपको सहयोग मिलेगा। विरोधियों और शत्रुओं से आपको आज दूर रहना होगा। आपको कुछ लोग पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं।
कर्क राशि- कुछ नए अवसर मिलेंगे। कर्क राशि के लोगों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। किसी चिंता परेशानी का भी समाधान निकलेगा। निवेश करना चाह रहे हैं तो इस काम के लिए भी अच्छा दिन है। परिवार वालों के साथ समय व्यतीत करना अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन में आपको जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर चलना होगा। किसी बात की वजह से आपके बीच मतभेद भी हो सकता है।
सिंह राशि- आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। सिंह राशि के जातकों को कई समस्याओं और उलझनों का सामना करना पड़ सकता है।आर्थिक मामलों में बहुत ही सजग और सतर्क होकर चलना होगा नहीं तो आर्थिक नुकसान हो सकता है। मित्रों के साथ सहयोग से आपको फायदा हो सकता है। लव लाइफ के मामले में दिन अच्छा रहेगा। लेकिन कार्यक्षेत्र में वाणी को संयमित रखना होगा नहीं तो आपको परेशानी हो सकती है।
कन्या राशि- चतुराई से लाभ पा सकेंगे। कन्या राशि के लिए सितारे बताते हैं कि आपका दिन लाभदायक रहेगा। आप साहस और धैर्य से स्थिति को अपने पक्ष में बनाए रख सकते हैं। लेकिन आपको अपने आप पर भरोसा रखना होगा दूसरों की बातों में आकर कोई भी काम करेंगे या निर्णय लेंगे तो आपको नुकसान हो सकता है। आपकी रुचि खानपान में बढ़ेगी और आप मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। भाई बहनों से रिश्ते में स्नेह और सहयोग बना रहेगा। लव लाइफ में भी खुशी पाएंगे।
तुला राशि- तुला राशि के जातकों को संतान की ओर से खुशी मिल सकती है। बच्चों को अच्छा काम करते देखकर मन आपका आनंदित होने वाला है। आप जीवनसाथी के साथ शॉपिंग के लिए भी जा सकते हैं। प्रतियोगिता और शिक्षा में आपका प्रदर्शन बेहतर रहेगा। आपको पिता और घर के वरिष्ठ सदस्यों से सहयोग मिलेगा। लव लाइफ के मामले में दिन अच्छा है, प्रेमी के साथ रोमांचक समय बिता पाएंगे।
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के जातकों को मानसिक उलझन से दूर रहना होगा। इस राशि वालों को कमीशन या रॉयल्टी के द्वारा लाभ मिल सकता है। आपकी आर्थिक योजना भी सफल रहेगी और आप दीर्घकाल के लिए धन का निवेश भी कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में भी आप खुशी पाएंगे. आपको जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। आपके घर सगे संबंधियों का आगमन हो सकता है। आपको विदेशी क्षेत्र से भी लाभ मिल सकता है। आर्थिक योजना सफल रहेगी।
धनु राशि- धनु राशि के लोगों का दिन आर्थिक मामलों में लाभदायक होने वाला है। आपको दोस्तों के साथ तालमेल बनाकर रखना होगा, नहीं तो किसी बात से आपके मित्र नाराज हो सकते हैं। आपको उधार लेन देन से दूर रहना होगा। वैसे आप रचनात्मक विषयों में रुचि लेंगे और आपको इसका फायदा भी मिलेगा। व्यापार में आपको आज कोई अच्छी डील मिलने से आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।
मकर राशि- इस राशि वाले लोगों को भाग्य के भरोसे बैठने से बचना है। साथ ही सेहत के मामले में अपना ध्यान रखना है। आर्थिक मामंलों में भी आपको बहुत ही संभलकर चलना होगा क्योंकि आपके खर्चे बढ सकते हैं। नौकरी में आपको आज टीमवर्क से काम करना होगा नहीं तो आपका काम प्रभावित हो सकता है। दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें।
कुंभ राशि- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी सोच का अच्छा लाभ मिलेगा। आप अपने सहयोगियों से आसानी से काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।
मीन राशि- आपको बचत पर ध्यान देना होगा। मीन राशि के जातकों के लिए बुधवार का दिन लाभदायक और अनुकूल होने वाला है। जीवनसाथी से आपको पूरा सहयोग प्राप्त होगा। कामकाज भी आपका आज बहुत ही अच्छा चलेगा और आपकी कमाई में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में आपको अपनी बचत पर ध्यान देना होगा। आपके लिए अच्छी बात यह रहेगी कि आपको परिवार से पूरा सहयोग मिलेगा। लव लाइफ के मामले में आपको प्रेमी पर किसी बात का दबाव बनाने से बचना होगा।