नई दिल्ली: ज्योतिषीय गणना के अनुसार 26 मार्च का दिन मेष, वृषभ और कर्क राशि के जातकों के लिए शुभ और लाभदायक रहेगा। चंद्रमा का गोचर मकर के बाद कुंभ राशि में धनिष्ठा नक्षत्र से हो रहा है, जिससे सुनफा योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा, आइए जानते हैं।

मेष (Aries)

आज का दिन शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता दिलाने वाला रहेगा। परिवार के साथ किसी शुभ समारोह में शामिल हो सकते हैं। लव लाइफ में प्रेमी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। नौकरी में दिन सामान्य रहेगा।

वृषभ (Taurus)

आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आय में वृद्धि के संकेत हैं। नया वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। पारिवारिक विवाद समाप्त होंगे।

मिथुन (Gemini)

आज साहसिक निर्णय लेना फायदेमंद रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को सहकर्मियों के साथ मनोरंजन और तालमेल का अवसर मिलेगा। यदि कोई सरकारी काम रुका हुआ है तो आज उसके पूरा होने की संभावना है।

कर्क (Cancer)

आपकी वाणी और व्यवहार से आपको लाभ मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और किसी रिश्तेदार से मदद मिल सकती है। सरकारी क्षेत्र से लाभ मिलेगा।

सिंह (Leo)

आज सकारात्मक बने रहना जरूरी है, अन्यथा बने हुए काम बिगड़ सकते हैं। आर्थिक मामलों में जल्दबाजी न करें और गैर-जरूरी खर्चों से बचें। बच्चों की शिक्षा से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है।

कन्या (Virgo)

आज आर्थिक लाभ होगा, लेकिन खर्च भी बढ़ सकता है। बीमार जातकों की सेहत में सुधार होगा। किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। लव लाइफ अच्छी रहेगी और छात्र बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

तुला (Libra)

आज कारोबार में लाभ होगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। परिवार में सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे। माता की सेहत का ध्यान रखें। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा।

वृश्चिक (Scorpio)

आपके व्यवहार से कार्यक्षेत्र और परिवार दोनों में लाभ होगा। संपत्ति से जुड़े किसी भी निर्णय से पहले कानूनी पहलुओं पर विचार करें। ससुराल पक्ष से लाभ और सम्मान मिलेगा। नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं।

धनु (Sagittarius)

आज का दिन आर्थिक रूप से लाभकारी रहेगा। किसी मित्र से उपहार मिल सकता है। शाम को किसी धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

मकर (Capricorn)

भावुकता पर नियंत्रण रखें। कमाई में वृद्धि होगी और कार्यक्षेत्र में काम सुचारू रूप से चलेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। खानपान का ध्यान रखें, पेट संबंधी समस्या हो सकती है। दोस्तों से सहयोग मिलेगा।

कुंभ (Aquarius)

आज सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे और किसी समस्या का समाधान होगा। नौकरी में सहकर्मियों से विवाद से बचें।

मीन (Pisces)

सेहत को लेकर सतर्क रहें, कोई पुरानी समस्या दोबारा उभर सकती है, इसलिए सतर्क रहें। अपने काम से काम रखें। शाम को किसी रिश्तेदार से अच्छी खबर मिल सकती है। बच्चों की ओर से भी शुभ समाचार मिलेगा।

ये भी पढ़ें: श्रेयस का तूफानी नाबाद 97! पंजाब ने गुजरात को 11 रन से हराया, आखिरी ओवर में मचा धमाल