• होम
  • अध्यात्म
  • Paush Amavasya 2024: पौष अमावस्या है कल, शनि देव को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय

Paush Amavasya 2024: पौष अमावस्या है कल, शनि देव को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय

नई दिल्ली। हिंदू मान्यता के अनुसार पौष माह की कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि पौष को अमावस्या (Paush Amavasya 2024) कहते हैं। पौष अमावस्या कल यानी 11 जनवरी 2024 को है। दरअसल, धर्म और ज्योतिष में अमावस्या की तिथि का काफी महत्व है। अमावस्या के दिन कई प्रकार के धार्मिक कार्य किए जाते हैं। यही […]

Paush Amavasya 2024
inkhbar News
  • January 10, 2024 4:04 pm Asia/KolkataIST, Updated 1 year ago

नई दिल्ली। हिंदू मान्यता के अनुसार पौष माह की कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि पौष को अमावस्या (Paush Amavasya 2024) कहते हैं। पौष अमावस्या कल यानी 11 जनवरी 2024 को है। दरअसल, धर्म और ज्योतिष में अमावस्या की तिथि का काफी महत्व है। अमावस्या के दिन कई प्रकार के धार्मिक कार्य किए जाते हैं। यही नहीं, माना जाता है कि इस दिन पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण और श्राद्ध भी किए जाते हैं। साथ ही इस दिन पितृ दोष और कालसर्प दोष से मुक्ति पाने के लिए उपवास भी रखा जाता है। पौष मास की अमावस्या के दिन कुछ कार्यों को करने से शनि देव की कृपा प्राप्त होती है और उनके दुष्प्रभावों से मुक्ति भी मिल जाती है।

पौष अमावस्या (Paush Amavasya 2024) के दिन ये काम करने से प्रसन्न होंगे शनि देव

  • बता दें कि अमावस्या का दिन शनि देव को प्रसन्न करने का सबसे उत्तम माना जाता है। इसलिए, इस दिन पीपल के पेड़ की पूजा अवश्य करनी चाहिए। इस दिन पीपल के पेड़ पर जल अर्पित करना चाहिए और शनि के मंत्र ‘ऊं शं शनैश्चराय नमः’ का जाप करना चाहिए। इसके साथ ही पौष अमावस्या के दिन शनि मंदिर जरूर जाएं और शनिदेव की प्रतिमा पर सरसों का तेल या फिर तिल का तेल चढ़ाएं। ऐसा करने से शनि के दुष्प्रभावों से मुक्ति मिलती है।
  • पौष मास को बहुत ही फलदायी माना गया है। पौष अमावस्या पर शनि देव को प्रसन्न करने के लिए शनि स्तोत्र के साथ दशरथकृत शनि स्तोत्र का पाठ करें। इस दिन हनुमान मंदिर जाने से शनि देव की कृपा प्राप्त होती है। इस दिन गरीबों को काला तिल या फिर सरसों का तेल दान करें। इस दिन मांसाहारी भोजन या शराब का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा अगर आपके घर के आसपास कहीं शमी का पेड़ है तो उस पर जल, सरसों का तेल, काला तिल, गुड़ आदि चढ़ाकर उसकी पूजा जरुर करें। साथ ही शनि देव की छवि, यंत्र या मूर्ति के सामने शनि मंत्रों या चालीसा का जाप करना चाहिए।
  • पौष अमावस्या के दिन साबुत उड़द, लोहा, तेल, तिल के बीज, पुखराज रत्न और काले कपड़े का दान करना बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन घर में शुभ शनि यंत्र लाकर उसकी पूजा करने से जीवन में सुख-शांति और समृद्धि का आगमन होता है। इसके अलावा शनि की कृपा प्राप्त करने के लिए इस दिन 7 मुखी रुद्राक्ष धारण करना काफी लाभदायक माना जाता है। भगवान शिव को शनिदेव का गुरु माना जाता है। इसी लिए, इस दिन भगवान शिव की आराधना करने और शिवलिंग पर तिल का जल अर्पित से शनि देव का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

ये भी पढ़ें –कब होगी 2024 की मौनी अमावस्‍या? जानें महत्‍व और स्‍नान-दान का शुभ मुहूर्त

(Disclaimer: यहां दी गई सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। जिसके किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं की गई है। यहां दी गई किसी भी जानकारी या मान्यता पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें। )