September 17, 2024
  • होम
  • Navratri 2024: वर्ष 2024 कब मनाए जाएंगे चैत्र और शारदीय नवरात्र, जानें डिटेल

Navratri 2024: वर्ष 2024 कब मनाए जाएंगे चैत्र और शारदीय नवरात्र, जानें डिटेल

  • WRITTEN BY: Tuba Khan
  • LAST UPDATED : March 13, 2024, 12:54 pm IST

नई दिल्लीः हिंदू धर्म में नवरात्रि का समय बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दौरान देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है और देवी दुर्गा के निमित्त व्रत भी रखा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि के दौरान देवी के नौ रूपों की जटिल विधि-विधान से पूजा करने से व्यक्ति को शुभ फल की प्राप्ति होती है। साथ ही माता रानी की कृपा से साधक को मनवांछित फल की प्राप्ति होती है।

नवरात्र की शुरुआत

पंचान के अनुसार चैत्र नवरात्रि की शुरुआत चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि से होती है। ऐसे में चैत्र नवरात्रि 9 अप्रैल से शुरू होकर 17 अप्रैल को समाप्त होगी. वहीं, 2024 में शारदीय नवरात्रि 3 अक्टूबर से शुरू होकर 11 अक्टूबर को समाप्त होगी।

चैत्र नवरात्रि 2024

9 अप्रैल 2024 – घटस्थापना, मां शैलपुत्री की पूजा

10 अप्रैल 2024 – मां ब्रह्मचारिणी की पूजा

11 अप्रैल 2024 – मां चंद्रघंटा की पूजा

12 अप्रैल 2024 – मां कुष्मांडा की पूजा

13 अप्रैल 2024 – मां स्कंदमाता की पूजा

14 अप्रैल 2024 – मां कात्यायनी की पूजा

15 अप्रैल 2024 – मां कालरात्रि की पूजा

16 अप्रैल 2024 – मां महागौरी की पूजा

शारदीय नवरात्रि 2024

03 अक्टूबर 2024 – घटस्थापना, मां शैलपुत्री की पूजा

04 अक्टूबर 2024 – मां ब्रह्मचारिणी की पूजा

05 अक्टूबर 2024 – मां चंद्रघंटा की पूजा

06 अक्टूबर 2024 – मां कुष्मांडा की पूजा

07 अक्टूबर 2024 – मां स्कंदमाता की पूजा

08 अक्टूबर 2024 – मां कात्यायनी की पूजा

09 अक्टूबर 2024 – मां कालरात्रि की पूजा

10 अक्टूबर 2024 – मां महागौरी की पूजा

11 अक्टूबर 2024 – मां सिद्धिदात्री की पूजा

NEET UG 2024 प्रवेश परीक्षा के लिए हुए रिकॉर्ड 25 लाख आवेदन, जानें कब तक कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन