Narad Jayanti 2024 Date: जानें कब मनाई जाएगी नारद जयंती, पढ़ें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

नई दिल्लीः नारद जयंती हर साल ज्येष्ठ माह की कृष्ण पक्ष प्रतिपदा के दिन मनाई जाती है। धार्मिक मान्यता है कि इसी दिन नारद जी का जन्म हुआ था। इसलिए इस दिन को नारद जयंती के रूप में मनाया जाता है। नारद जयंती 24 मई 2024 को है। इस शुभ अवसर पर भगवान नारद जी की पूजा की जाती है। भगवान नारद जी को प्रथम पत्रकार भी कहा जाता है क्योंकि उन्होंने ही तीनों लोकों में सूचना फैलानी शुरू की थी। आइए जानें नारद जयंती का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व के बारे में।

नारद जयंती 2024 डेट और शुभ मुहूर्त

ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 23 मई को शाम 07 बजकर 22 मिनट से होगी और इसका समापन 24 मई को शाम 07 बजकर 24 मिनट पर होगा। ऐसे में नारद जयंती 24 मई को मनाई जाएगी।

नारद जयंती पूजा विधि

नारद जयंती के दिन सुबह उठकर देवी-देवताओं का ध्यान करके दिन की शुरुआत करें। स्नान करने के बाद साफ कपड़े पहनें और मंदिर की साफ-सफाई करें। चौकी पर कपड़ा बिछाकर नारद जी की मूर्ति रखें। इसके बाद दीपक जलाएं, आरती करें और भगवान से जीवन में सुख-शांति की प्रार्थना करें। उन्हें फल और मिठाइयां अर्पित करें। इस दिन विशेष चीजें देनी चाहिए। भगवद गीता में, भगवान कृष्ण अर्जुन से कहते हैं, “मैं ऋषियों में देवर्षि नारद हूं।” इसलिए नारद जी को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है।

ये है महत्व

धार्मिक मान्यता है कि नारद जयंती के दिन भगवान नारद जी की पूजा करने से बल, बुद्धि और पवित्रता की प्राप्ति होती है। इस शुभ अवसर पर भगवान कृष्ण के मंदिर में जाकर उन्हें बांसुरी अर्पित करनी चाहिए। इसका मतलब यह है कि साधक की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।

यह भी पढ़ें –

NCBC: 2014 से 2022 तक एससी छात्रों के आंकड़ों में 44% की बढ़ोतरी, अल्पसंख्यक छात्रों की संख्या में 15.2 लाख की वृद्धि

 

 

 

Tags

inkhabarkab hai Narada Jayanti 2024Narada JayantiNarada Jayanti 2024Narada Jayanti 2024 DateNarada Jayanti 2024 shubh muhuratNarada Jayanti ImportanceNarada Jayanti puja vidhiNarada Jayanti Vrat Kathaकब है नारद जयंती
विज्ञापन