अध्यात्म

भगवान विष्णु ने शिव जी को चढ़ा दी थी एक आंख, जानें सुदर्शन चक्र मिलने की कहानी

नई दिल्लीः पौराणिक कथाओं में त्रिदेव यानि ब्रह्मा, विष्णु और महेश का जिक्र मिलता है। ब्रह्मा को सृष्टि का रचयिता माना जाता है। विष्णु को जगत का पालनहार और महेश यानि शिव को संहारक माना जाता है। भगवान विष्णु को राक्षसों और अधर्मियों का वध करने के लिए जाना जाता है। भगवान विष्णु का सबसे बड़ा अस्त्र उनका सुदर्शन चक्र है। आज हम आपको भगवान विष्णु को सुदर्शन चक्र मिलने की कथा सुनाएंगे। पढ़ें ये रोचक कथा।

भगवान शिव की तपस्या की

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार एक बार धरती पर राक्षसों का अत्याचार बहुत बढ़ गया। राक्षसों की नजर स्वर्ग पर कब्जा करने पर थी। इससे भयभीत होकर स्वर्ग के सभी देवता विष्णु के पास पहुंचे। उन्होंने धरती और स्वर्ग को राक्षसों से मुक्त करने की गुहार लगाई। विष्णु जानते थे कि शिव के पास इसका उपाय है।

शिव ने विष्णु की परीक्षा ली

भगवान विष्णु ने शिव की तपस्या शुरू की। वे शिव के एक हजार नामों का जाप करते और हर नाम के साथ एक कमल का फूल चढ़ाते। शिवजी विष्णुजी की परीक्षा लेना चाहते थे। वे विष्णुजी के सामने आए और चुपके से एक कमल का फूल चुरा लिया। विष्णुजी अपनी तपस्या में लीन थे। उन्हें इस बात का पता नहीं चला। जब उन्होंने अंतिम नाम का जाप किया तो उनके पास कमल का फूल नहीं था। अगर वे फूल नहीं चढ़ाते तो उनकी पूरी तपस्या बर्बाद हो जाती। विष्णु जी ने तुरंत अपनी एक आंख निकाली और शिव जी को अर्पित कर दी।

भगवान शिव विष्णु जी की तपस्या से प्रसन्न हुए और उनसे वरदान मांगने को कहा। तब भगवान विष्णु ने राक्षसों के संहार के लिए शस्त्र मांगा। शिव जी ने उन्हें सुदर्शन चक्र दिया जिसका प्रहार कभी खाली नहीं जाता। इसके बाद भगवान विष्णु ने कई बार राक्षसों को मारकर धरती को पाप से मुक्त कराया।

Also Read- सलमान खान को जिंदा रहना है तो 5 करोड़ दे, मुंबई ट्रैफिक पुलिस को आया धमकी भरा मैसेज

ये तो पूरा देश कब्जा लेंगे… संसद को वक्फ की संपत्ति बताने पर iTV सर्वे में भड़के लोग

Neha Singh

निर्भीक और बेबाक हूं। शब्दों से खेलना अच्छा लगता है। देश दुनिया की व्यवस्थाएं चाहे वो अच्छी हो या बुरी जनता तक बिना किसी परत के पहुंचाना चाहती हूं, इसलिए पत्रकार भी हूं। राजनीति में रुचि है, साथ ही कभी कभी इतिहास के पन्ने भी खोल कर देखती रहती हूं।

Recent Posts

वेब सीरीज आश्रम 4 पर बड़ा अपडेट, OTT पर इस दिन होगी रिलीज

प्रकाश झा द्वारा निर्देशित वेब सीरीज आश्रम 2020 में बॉबी देओल मुख्य भूमिका में नजर…

3 hours ago

भव्य महाकुंभ के मेले में अखाड़ा और पेशवाई का क्या योगदान होता है ?

भव्य महाकुंभ के मेले दुनियाभर से श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस दौरान त्रिवेणी संगम पर आस्था…

3 hours ago

किशोर ने किन्नरों पर लगाया लिंग परिवर्तन कराने का आरोप, पढ़कर दंग रह जाएंगे आप

उत्तर प्रदेश के इटावा में एक किशोर को जबरन किन्नर बनाने का मामला सामने आया…

3 hours ago

मैं इस्तीफा तो दे दूंगा लेकिन… अंबेडकर विवाद पर शाह ने कर दी विपक्ष की बोलती बंद!

गृह मंत्री शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष के इस्तीफा मांगने वाली मांग का भी जवाब दिया।…

3 hours ago

छात्र पीएम नरेंद्र मोदी से कर सकेंगे बात, जल्दी रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें

परीक्षा पे चर्चा 2025' के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के इच्छुक छात्र 14 जनवरी 2025 तक…

3 hours ago

वन नेशन-वन इलेक्शन के लिए जेपीसी गठित, प्रियंका गांधी, सुप्रिया सुले और संबित पात्रा समेत 31 सदस्य

जेपीसी इस बिल पर सभी सियासी दलों के प्रतिनिधियों के साथ गहन चर्चा करेगी। बताया…

3 hours ago