September 19, 2024
  • होम
  • Kite Flying Precautions: मकर संक्रांति पर पतंग उड़ाते समय बरतें ये सावधानियां, नहीं होगा कोई नुकसान

Kite Flying Precautions: मकर संक्रांति पर पतंग उड़ाते समय बरतें ये सावधानियां, नहीं होगा कोई नुकसान

  • WRITTEN BY: Sachin Kumar
  • LAST UPDATED : January 12, 2024, 6:26 pm IST

नई दिल्ली। हमारे देश भारत में विभिन्न प्रकार के त्योहार मनाए जाते हैं। जिनकी शुरूआत साल के पहले महीने से ही हो जाती है और साल के अंतिम माह तक चलती है। इसी क्रम में 15 जनवरी को पूरे देश में मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाएगा। इस त्योहार को देश-भर में अलग-अलग नामों और भिन्न-भिन्न तरीकों से मनाया जाता है। इस दिन गंगा स्नान और दान का खास महत्व है। साथ ही इस दिन लोगों में पतंग (Kite Flying Precautions) उड़ाने को लेकर भी काफी जोश दिखाई देता है। मकर संक्रांति के दिन पूरा आसमान रंग-बिरंगी पतंगों से सजा रहा है।

पतंग उड़ाते समय बरतें सावधानी (Kite Flying Precautions)

अक्सर ये देखा जाता है कि लोग पतंग उड़ाते समय जरा भी सावधानी नहीं बरतते हैं। इसकी वजह से कई बार बड़ा नुकसान हो जाता है। जिसके कारण कई लोग घायल भी हो जाते हैं। वहीं पतंगबाजी के कारण आसमान में उड़ने वाले पक्षियों को भी काफी नुकसान पहुंचता है। ऐसे में अगर पतंग उड़ाते समय कुछ सावधानियां बरतीं जाएं तो इस नुकसान से बचा जा सकता है।

  • पतंग उड़ाने के लिए एक बड़ी और खाली जगह की जरुरत होती है। ऐसे में हमेशा खाली मैदान में खड़े होकर ही पतंग उड़ाएं।
  • भीड़-भाड़ वाले इलाके में पतंग न उड़ाएं। उड़ने वाली पतंगें आम जनता को काफी नुकसान पहुंचा सकती हैं।
  • छत पर पतंग उड़ाने से बचें। पतंग उड़ाते समय हमारा ध्यान हमेशा आसमान की तरफ होता है, जिससे छत से नीचे गिरने का डर बना रहता है।
  • पतंग उड़ाते समय आंखों में चश्मा पहनना चाहिए। सूरज से निकलने वाली किरणों से आखों को नुकसान पहुंच सकता है।
  • पतंग उड़ाते समय हाथों में दस्ताना जरुर पहनें। दस्ताना पहन कर पतंग उड़ाने से आपके हाथ पतंग के मांझें से नहीं कटेंगे।
  • पतंग उड़ाने के लिए चाइनीज मांझे का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। सिर्फ सूती मांझें का प्रयोग करें। चाइनीज मांझे से हाथ कटने का डर बना रहता है।
  • हवाई-अड्डे या रेलवे लाइन वाले इलाके में पतंग न उड़ाएं। यहां कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
  • पतंग कटने पर उसके पीछे न दौड़ें। खासकर बच्चों और किशोरों को इस बात का ध्‍यान रखना चाहिए। इससे दुर्घटना हो सकती है।
  • हाई वोल्टेज वाली बिजली लाइनों या बिजली के खंभों के आस-पास भी पतंग न उड़ाएं। ऐसा करने से पतंग के धागे में करंट आ सकता है।
  • इसके अलावा अगर आपकी पतंग कहीं अटक गई है तो उसे जोर-जोर से न खींचें। ऐसा करने से किसी दूसरे को नुकसान पहुंच सकता है।

ये भी पढ़ें- मकर संक्रांति के दिन क्यों खाते हैं खिचड़ी? जानिए महत्व

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन