• होम
  • अध्यात्म
  • Kedarnath Dham Yatra 2024: पहले दिन तीर्थयात्रियों को हुई परेशानी, सभी दुकाने बंद होने से नहीं मिला खाने-पीने का सामान

Kedarnath Dham Yatra 2024: पहले दिन तीर्थयात्रियों को हुई परेशानी, सभी दुकाने बंद होने से नहीं मिला खाने-पीने का सामान

Chardham Yatra 2024: अक्षय तृतीया के अवसर पर उत्तराखंड में स्थित केदारनाथ धाम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। शुक्रवार को बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक श्री केदारनाथ धाम के कपाट पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खोल दिए गए। हालांकि शुक्रवार को पहले दिन तीर्थ पुरोहित और व्यापारियों ने बाजार बंद कर रखा […]

केदारनाथ धाम
inkhbar News
  • May 11, 2024 10:24 am Asia/KolkataIST, Updated 12 months ago

Chardham Yatra 2024: अक्षय तृतीया के अवसर पर उत्तराखंड में स्थित केदारनाथ धाम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। शुक्रवार को बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक श्री केदारनाथ धाम के कपाट पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खोल दिए गए। हालांकि शुक्रवार को पहले दिन तीर्थ पुरोहित और व्यापारियों ने बाजार बंद कर रखा था। इसमें घोड़ा-खच्चर मजदूर संघ ट्रेड यूनियन भी शामिल रहे। दरअसल अपनी मांगों पर कार्रवाई नहीं होने के कारण इन्होंने सब कुछ बंद रखा था।

इस वजह से बंद रहा बाजार

बंद के कारण पहले दिन तीर्थ यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। प्रसाद और खाने-पीने का सामान भी नहीं मिला। घोड़ा-खच्चर नहीं चलने की वजह से वृद्ध और महिला तीर्थ यात्रियों को पैदल चलना पड़ा। स्थानीय प्रशासन तीर्थ पुरोहितों को मनाने में जुटा रहा। बता दें कि घाटी के तीर्थ पुरोहित, व्यापारी और घोड़ा-खच्चर संचालक धाम में हो रहे निर्माण कार्य को रोकने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने पहले ही बाजार बंद रखने की चेतावनी दी थी।

चार धाम यात्रा शुरू

वहीं शुक्रवार को मंदिर का कपाट खुलते ही इस वर्ष की चारधाम यात्रा शुरू हो गई। गुरुवार को बाबा की डोली केदारनाथ धाम पहुंच गई थी। केदारनाथ का कपाट खुलने के बाद यमुनोत्री के कपाट 10.29 बजे और गंगोत्री के कपाट 12 बजकर 20 मिनट पर खुल गए। बदरीनाथ धाम के कपाट 12 मई को सुबह 6 बजे खुलेंगे।