September 19, 2024
  • होम
  • January 2024 Vrat- Festival Calendar: जानें जनवरी 2024 में आने वाले प्रमुख व्रत-त्योहार

January 2024 Vrat- Festival Calendar: जानें जनवरी 2024 में आने वाले प्रमुख व्रत-त्योहार

  • WRITTEN BY: Sachin Kumar
  • LAST UPDATED : January 2, 2024, 4:38 pm IST

नई दिल्ली। आज से नव वर्ष 2024 की शुरूआत हो चुकी है। साथ ही साल का पहला महीना जनवरी(January 2024 Vrat- Festival Calendar) भी अपने साथ हिंदू धर्म से जुड़े कई महत्वपूर्ण त्योहारों की सूची संजोए हुए है। साल के इस पहले महीने में मकर संक्रांति, सफला एकादशी व्रत और भी कई अन्य तीज-त्योहार के साथ आय आने वाले हैं। आइए जानते हैं नव वर्ष साल 2024 के पहले महीने जनवरी के प्रमुख व्रत-त्योहारों के बारे में।

जनवरी माह के प्रमुख व्रत-त्योहार

4 जनवरी 2024 दिन गुरुवार – कालाष्टमी
7 जनवरी 2024 दिन रविवार – सफला एकादशी व्रत
9 जनवरी 2024 दिन मंगलवार – मासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत
11 जनवरी 2024 दिन गुरुवार – पौष अमावस्या
12 जनवरी 2024 दिन शुक्रवार – स्वामी विवेकानंद जयंती
14 जनवरी 2024 दिन रविवार – लोहड़ी, विनायक चतुर्थी
15 जनवरी 2024 दिन सोमवार – मकर संक्रांति, उत्तरायण, पोंगल
17 जनवरी 2024 दिन बुधवार- गुरुगोविंद सिंह जयंती
18 जनवरी 2024 दिन बृहस्पतिवार- मासिक दुर्गाष्टमी
21 जनवरी 2024 दिन रविवार – रोहिणी व्रत, पुत्रदा एकादशी, तैलंग स्वामी जंयती
22 जनवरी 2024 दिन सोमवार – कूर्म द्वादशी
23 जनवरी 2024 दिन मंगलवार – सुभाष चंद्र बोस जयंती
25 जनवरी 2024 दिन गुरुवार – पौष पूर्णिमा व्रत
29 जनवरी 2024 दिन सोमवार – सकट चौथ

पौष अमावस्या- जनवरी के अंतराल पड़ने वाले पौष मास की अमावस्या तिथि को पौष की अमावस्या कहा जाता है। इस दिन पितृों के निमित्त दान पुण्य करना शुभ माना जाता है। इसी के साथ इस अमावस्या पर जप, तप, दान और तीर्थस्नान करना बेहद कल्याणकारी माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इन धार्मिक कार्यों को करने से सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। इस साल पौष मास की अमावस्या 11 जनवरी 2024, गुरुवार के दिन पड़ेगी।

पुत्रदा एकादशी- माना जाता है कि भगवान विष्णु को एकादशी तिथि सबसे प्रिय होती है। पुत्रदा एकादशी पौष मास(January 2024 Vrat- Festival Calendar) की शुक्ल पक्ष की एकादशी के दिन पड़ती है। शास्त्रों के अनुसार बताया गया है कि जो लोग पुत्रदा एकादशी के दिन नियमित रूप से व्रत और नारायण वंदना करते हैं। उन्हें आज्ञाकारी संतान की प्राप्ति होती है। इस साल पुत्रदा एकादशी 21 जनवरी 2024, रविवार के दिन मनाई जाएगी।

लोहड़ी- लोहड़ी अपने आप में विशेष त्योहार है। लोहड़ी को जनवरी माह का प्रमुख त्योहार माना जाता है। ये पूर्ण रूप से प्रकृति को समर्पित होता है। इस दिन किसान अपनी नई फसलों को अग्नि में अर्पित करते हैं। यह पर्व 2024 में 14 जनवरी को मनाया जाएगा।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।)

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन