नई दिल्ली: आज का दिन कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है। चंद्रमा मीन राशि में उत्तराभाद्रपद नक्षत्र से संचरण करेंगे, वहीं मंगल मिथुन राशि में स्थित रहेंगे। इस ग्रह स्थिति के चलते धन योग बनने के आसार हैं, जिससे कुछ राशियों को विशेष लाभ होगा। आइए जानते हैं मेष से मीन तक आज का राशिफल।
शनिवार का दिन कार्यक्षेत्र में चुनौतियां ला सकता है। हालांकि, पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। पारिवारिक व्यापार में भाई-बहनों और अन्य सदस्यों का समर्थन प्राप्त होगा। शाम को परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा।
दिन अनुकूल रहेगा, लेकिन भावनाओं में बहकर कोई भी निर्णय लेने से बचें। यदि किसी को उधार देने का विचार कर रहे हैं, तो इसे टाल दें, क्योंकि धन वापसी की संभावना कम है। शाम को दोस्तों और परिजनों से मुलाकात का मौका मिलेगा।
पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को सतर्क रहकर काम करने की जरूरत होगी। धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। व्यापार से जुड़े लोगों को आर्थिक लाभ होगा।
आज का दिन शुभ रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें। यात्रा पर जा रहे हैं तो सतर्क रहें। परिवार के साथ मांगलिक समारोह में भाग लेने का मौका मिलेगा।
आज का दिन शुभ समाचार लेकर आएगा। करियर में उन्नति होगी और वेतन वृद्धि की संभावना है। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों को सम्मान प्राप्त होगा। रुके हुए कार्य भी पूरे होंगे।
दिन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को शिक्षकों का समर्थन मिलेगा, लेकिन किसी पर अत्यधिक भरोसा करने से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि हो सकती है। योजनाओं में बदलाव संभव है।
पुराने कार्यों को निपटाने का दिन रहेगा। काम का दबाव अधिक रहेगा। ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी जिससे आपको लाभ मिलेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकता है।
परिवार के किसी सदस्य की तबीयत बिगड़ सकती है, जिससे धन खर्च हो सकता है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। बड़े भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। माता के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे।
करियर के लिहाज से दिन लाभदायक रहेगा। नौकरी में प्रमोशन या वेतन वृद्धि की संभावना है। कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। लव लाइफ में सकारात्मकता बनी रहेगी।
आज का दिन अत्यंत लाभकारी रहेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कामकाज की व्यस्तता के बावजूद परिवार के लिए समय निकाल पाएंगे। शाम को खरीदारी कर सकते हैं। पड़ोसियों से सहयोग मिलेगा।
सेहत का विशेष ध्यान रखें, बाहर का भोजन करने से बचें। संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेगा। व्यापारियों को अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। यात्रा के योग बन सकते हैं।
आज का दिन शुभ रहेगा। यदि संपत्ति खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो सभी दस्तावेजों की जांच करें। साझेदारी में व्यापार करने वालों को लाभ मिलेगा। परिवार के बच्चों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।