• होम
  • अध्यात्म
  • राशिफल 15 अप्रैल 2025: जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन, कौन सी राशि को मिलेगा लाभ और किसे रखना होगा सावधान

राशिफल 15 अप्रैल 2025: जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन, कौन सी राशि को मिलेगा लाभ और किसे रखना होगा सावधान

oday Horoscope 15 April 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है। 15 अप्रैल 2025 को मंगलवार है। आइए जानते हैं, 15 अप्रैल का दिन मीन से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा।

Aaj ki rashifal
inkhbar News
  • April 15, 2025 9:44 am Asia/KolkataIST, Updated 1 week ago

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए पहले से बेहतर साबित होगा। सूर्य के लग्न में आने से आत्मविश्वास बढ़ेगा और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी। संतान और प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। जीवनसाथी का साथ मिलेगा जिससे मानसिक सुख की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार के मामले में स्थिति अनुकूल है। प्रतिदिन सूर्य को जल अर्पित करें।

वृषभ राशि: आज सरकारी कार्यों से दूरी बनाए रखें। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस हो सकती है। प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में संतुलन बनाए रखना होगा। व्यापार सामान्य गति से आगे बढ़ेगा। कुल मिलाकर समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण है। मां काली की आराधना लाभकारी रहेगी।

मिथुन राशि: सरकारी मामलों में लाभ के योग बन रहे हैं। हालांकि, भावनाओं में बहकर निर्णय लेने से बचें। प्रेम संबंधों में तकरार संभव है और बच्चों की सेहत को लेकर भी सतर्क रहें। व्यापार अच्छा रहेगा। मां काली को प्रणाम करें।

कर्क राशि: स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा। प्रेम जीवन और संतान से जुड़ी स्थिति अच्छी बनी हुई है। व्यापार में तरक्की के संकेत हैं। घरेलू विवादों से दूरी बनाकर रखें। लाल रंग की वस्तु अपने पास रखें।

सिंह राशि: आज पराक्रम रंग लाएगा और सेहत में सुधार होगा। हालांकि कुछ ग्रहों की स्थिति चुनौतीपूर्ण है, फिर भी भाग्य के सहयोग से स्थितियों में सुधार संभव है। प्रेम, संतान और व्यापार के मामले संतोषजनक हैं। सूर्य को जल अर्पित करें।

कन्या राशि: धन की प्राप्ति के संकेत हैं। पारिवारिक विस्तार हो सकता है और रिश्तों में मजबूती आएगी। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। प्रेम और संतान से जुड़ी स्थिति अनुकूल है। व्यापार में भी लाभ होगा। शनिदेव की आराधना करें।

तुला राशि: आज आप आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे। जीवन के कई पहलुओं में सुधार की संभावना है। स्वास्थ्य, प्रेम, संतान और व्यापार सामान्य स्थिति में रहेंगे। समय पूरी तरह अनुकूल नहीं है, धैर्य रखें। मां काली की पूजा करें।

वृश्चिक राशि: मन में अस्थिरता और तनाव बना रह सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में स्थिरता बनी रहेगी। व्यापार भी ठीक रहेगा, लेकिन मानसिक शांति में बाधा आ सकती है। लाल वस्तु पास में रखें।

धनु राशि: यात्रा के योग बन रहे हैं और रुका हुआ पैसा वापस मिलने के संकेत हैं। नए स्रोतों से आय हो सकती है जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन प्रेम और संतान से जुड़ी बातें मध्यम होंगी। व्यापार सामान्य रहेगा। लाल वस्तु अपने पास रखें।

मकर राशि: व्यापारिक दृष्टिकोण से दिन शुभ रहेगा। कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा और प्रेम व संतान से जुड़ी स्थिति भी संतुलित रहेगी। व्यापार में पहले से सुधार दिखेगा। मां काली को प्रणाम करें।

कुंभ राशि: भाग्य का साथ मिलेगा और करियर में तरक्की संभव है। स्वास्थ्य में सुधार होगा, हालांकि प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में संतुलन बनाए रखें। व्यापार की स्थिति बेहतर होगी। हरी वस्तु अपने पास रखें।

मीन राशि: परिस्थितियां प्रतिकूल हो सकती हैं, सावधानी से आगे बढ़ें। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। प्रेम और संतान से जुड़ी स्थिति सामान्य रहेगी। व्यापार में स्थिरता बनी रहेगी। लाल वस्तु पास रखें।

Read Also: दिल्ली एनसीआर में गर्मी का सितम, इन राज्यों में बारिश के आसार,पढिए पूरी वेदर रिर्पोट

Tags