माघ माह की अमावस्या, जिसे मौनी अमावस्या के नाम से जाना जाता है, हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखती है। इस साल मौनी अमावस्या आज यानी 29 जनवरी 2025 को मनाई जी रही है।
नई दिल्ली: माघ माह की अमावस्या, जिसे मौनी अमावस्या के नाम से जाना जाता है, हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखती है। इस साल मौनी अमावस्या आज यानी 29 जनवरी 2025 को मनाई जी रही है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन किए गए विशेष कार्यों से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और धन-संपत्ति में वृद्धि होती है।
मौनी अमावस्या के दिन मौन व्रत रखने की परंपरा है। ‘मौन’ का अर्थ है चुप रहना, और इस दिन व्रती मौन रहकर आत्मचिंतन करते हैं। ऐसा माना जाता है कि मौन व्रत से मन की शुद्धि होती है और आत्मिक शांति प्राप्त होती है। मौनी अमावस्या के दिन लक्ष्मी जी के मंत्रों का जाप करने से भी आपको महापुण्य और धन-धान्य की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही पारिवारिक खुशियों के लिए भी महालक्ष्मी के मंत्र जाप बेहद लाभकारी होते है। आज के दिन “श्रीं ह्रीं क्लीं ऐं कमलवासिन्यै स्वाहा”, मंत्र का जाप करने से मां महालक्ष्मी आपकी हर मनोकामनाओं को पूरा करती हैं और सूर्योदय के समय और प्रदोष काल तक इस मंत्र का जाप करने से माता लक्ष्मी का आशीर्वाद आपको प्राप्त होगा। इसके साथ ही मंत्रों का जाप करने के अलावा, आप कनकधारा स्तोत्र का पाठ कर सकते हैं। इसका पाठ करने से भी इस दिन धन लाभ मिलता है।
1. पवित्र स्नान: मौनी अमावस्या के दिन गंगा या किसी पवित्र नदी में स्नान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। यदि यह संभव न हो, तो घर में ही स्नान के जल में गंगाजल मिलाकर स्नान करें।
2. दान-पुण्य: इस दिन दान का विशेष महत्व है। गरीबों और जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र, तिल, गुड़, कंबल आदि का दान करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।
3. मौन व्रत: मौनी अमावस्या के दिन मौन व्रत रखने से आत्मचिंतन और मन की शुद्धि होती है। यदि पूरे दिन मौन रहना संभव न हो, तो कम से कम कुछ घंटों के लिए मौन व्रत का पालन करें।
4. भगवान विष्णु की पूजा: इस दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करें। उनके मंत्रों का जाप करें और पीले फूल अर्पित करें। ऐसा करने से धन-संपत्ति में वृद्धि होती है।
5. तुलसी पूजा: तुलसी के पौधे की पूजा करें और दीपक जलाएं। तुलसी माता की कृपा से घर में सुख-समृद्धि आती है।
मौनी अमावस्या के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें और सूर्यदेव को अर्घ्य दें। इस दिन तामसिक भोजन से परहेज करें और सात्विक आहार ग्रहण करें। सकारात्मक सोच रखें और किसी के प्रति बुरा न सोचें। मौनी अमावस्या के दिन उपरोक्त कार्यों का पालन करने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है और जीवन में धन-धान्य की वृद्धि होती है। आध्यात्मिक दृष्टि से भी यह दिन आत्मचिंतन और मन की शुद्धि के लिए महत्वपूर्ण है।
Also Read…