September 30, 2024
  • होम
  • अध्यात्म
  • Dhanteras 2023: धनतेरस की खरीदारी का शुभ मुहूर्त, गुणा लाभ के लिए चुने ये समय
Dhanteras 2023: धनतेरस की खरीदारी का शुभ मुहूर्त, गुणा लाभ के लिए चुने ये समय

Dhanteras 2023: धनतेरस की खरीदारी का शुभ मुहूर्त, गुणा लाभ के लिए चुने ये समय

  • WRITTEN BY: Shiwani Mishra
  • LAST UPDATED : November 6, 2023, 5:28 pm IST
  • Google News

नई दिल्लीः इस साल 10 नवंबर को धनतेरस है। यह पर्व कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस दिन आयुर्वेद के पिता भगवान धन्वंतरी, कुबेर देव और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। साथ ही इस दिन खरीदारी का बड़ा ही महत्व है। खासतौर पर इस दिन लोग सोने, चांदी के सामान और बर्तन खरीदते हैं। मान्यता है कि धनतेरस के दिन खरीदी गई वस्तुओं में तेरह गुणा वृद्धि होती है। वैसे तो खरीदारी के लिए धनतेरस का पूरा दिन उत्तम होता है, लेकिन इस दिन यदि शुभ मुहूर्त को देखकर कोई वस्तु खरीदी जाए तो वह समान लंबे समय तक शुभ फल प्रदान करता है। ऐसे में

पूजा मुहूर्त

धनतेरस के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 05 बजकर 47 मिनट से रात 07 बजकर 47 मिनट तक रहेगा।

धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त

धनतेरस पर सोना-चांदी और बर्तन की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। इस साल धनतेरस के दिन सोना और चांदी खरीदने का शुभ समय 10 नवंबर को दोपहर 2 बजकर 35 मिनट से 11 नवंबर को दोपहर 1 बजकर 57 मिनट तक है।

खरीदें ये चीजें

धनतेरस के दिन सोना-चांदी के अलावा बर्तन, वाहन और कुबेर यंत्र खरीदना शुभ होता है। इसके अलावा झाड़ू खरीदना भी अच्छा होता है। मान्यता है इस दिन झाड़ू खरीदने से मां लक्ष्मी मेहरबान रहती हैं। वहीं यदि धनतेरस के दिन आप कोई कीमती वस्तु नहीं खरीद पा रहे हैं तो साबुत धनिया जरूर खरीद लें। मान्यता है इससे धन की कभी कमी नहीं होती है। इसके अलावा आप गोमती चक्र भी खरीद सकते हैं। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न रहती हैं।

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन