September 8, 2024
  • होम
  • Dev Diwali: काशी के 85 घाट की शोभा बढ़ाएंगे 12 लाख दिये, मिट्टी और गोबर के दीपों से जगमगाएंगे घाट

Dev Diwali: काशी के 85 घाट की शोभा बढ़ाएंगे 12 लाख दिये, मिट्टी और गोबर के दीपों से जगमगाएंगे घाट

  • WRITTEN BY: Sachin Kumar
  • LAST UPDATED : November 23, 2023, 12:58 pm IST

नई दिल्लीः गंगा महोत्सव का आगाज गुरुवार यानि 23 नवंबर को राजघाट पर होगा। देव दीपावली पर 23 से 27 नवंबर तक रोजाना सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन राजघाट और राजेंद्र प्रसाद घाट पर होगा। देव दीपावली पर काशी के 85 घाटों पर 12 लाख दिये जलाए जायेंगे। इसमें गोबर के एक लाख और मिट्टी के 11 लाख दीये घाटों की गरिमा बढ़ाने का कार्य करेंगे। गंगा उस पार दीपोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 20 सेक्टर में बांटा गया है।

23 नवंबर को होगा गंगा महोत्सव का आगाज

गंगा महोत्सव का आगाज गुरुवार यानि 23 नवंबर को राजघाट पर होगा। देव दीपावली पर 23 से 27 नवंबर तक रोजाना सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन राजघाट और राजेंद्र प्रसाद घाट पर होगा। डॉ. राजेंद्र प्रसाद घाट के महोत्सव का आरंभ महापौर अशोक तिवारी व विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी द्वारा किया जाएगा। यहां काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव के प्रत्याशी 23 से 26 नवंबर तक अपनी पेशकश देंगे।

सिर्फ रात 10 बजे तक चलेंगी नावें

नावों में क्षमता से ज्यादा सवारी बैठाने वालों पर कमिश्नरेट पुलिस की निगरानी रहेगी। रात 10 बजे के बाद नावों के संचालन पर रोक लगा दी जाएगी। बुधवार को अस्सी घाट पर नाविक समाज संग अधिकारियों ने बैठक की। अधिकारियों ने कहा कि नावों में क्षमता से अधिक सवारी बैठाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। नावों में बैठने वाले पर्यटकों को निश्चित रूप से लाइफ जैकेट पहनना होगा। देव दीपावली पर सिर्फ सीएनजी वाहन चलाने की अनुमति होगी।

यह भी पढ़ें – http://Kartik Purnima Fair: हापुड़ की ओर जाने से वाहनों पर प्रतिबंध, आज से सात दिन तक रूट डायवर्जन जारी

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन