October 18, 2024
Advertisement
  • होम
  • अध्यात्म
  • Christmas 2023 : भारत की इन जगहों पर मनाएं क्रिसमस, जानें लिस्ट में किसका नाम शामिल
Christmas 2023 : भारत की इन जगहों पर मनाएं क्रिसमस, जानें लिस्ट में किसका नाम शामिल

Christmas 2023 : भारत की इन जगहों पर मनाएं क्रिसमस, जानें लिस्ट में किसका नाम शामिल

  • WRITTEN BY: Tuba Khan
  • LAST UPDATED : December 23, 2023, 12:59 pm IST
  • Google News

नई दिल्लीः देश-दुनिया में हर साल 25 दिसंबर के दिन क्रिसमस मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन यीशू का जन्म हुआ था, जिसकी खुशी में हर साल बड़े जोश और उत्साह के साथ क्रिसमस मनाया जाता है। इस पर्व को ईसाई धर्म के लोग ज्यादा सेलिब्रेट करते हैं। इस शुभ दिन पर लोग चर्च जाते हैं। क्रिसमस इस बार सोमवार को आ रहा है, ये यात्रा करने वालों के लिए एक बहुत ही अच्छा समय हैं।आइए जानते हैं कहां-कहां खास अंदाज में क्रिसमस का सेलिब्रेशन होता है।

गोवा

गोवा में हमेशा कुछ न कुछ त्योहार होते ही रहते है। लेकिन दिसंबर के माह में और भी अधिक त्योहार होते हैं इस महीने की शुरुआत में यहां दूर-दूर से टूरिस्ट आते हैं और नए साल के बाद जाते हैं. गोवा में रात में कई अलग- अलग कार्यक्रम होते है, लेकिन यहां क्रिसमस भी बड़े धूमधाम से मनाया जाता हैं क्रिसमस के दौरान, केवल चर्च ही नहीं, बल्कि सड़कें और इमारतें में भी रंगीन रोशन दिखाई देती हैं।

पॉन्डिचेरी

पॉन्डिचेरी को भारत का “लिटिल फ्रांस” भी कहा जाता हैं यहां बड़ी संख्या में ईसाई लोग रहते हैं। बता दें यहां फ्रांसीसी लोगों ने लंबे समय तक शासन किया था जिस कारण क्रिसमस को बड़े धूम-धाम से मनाया जाता हैं यहां आप क्रिसमस डे के दौरान आने का प्लान बना सकते हैं यहां घूमने के लिए कई शानदार जगह हैं।

सिक्किम

सिक्किम में क्रिसमस बड़े शानदार तरीके से मनाया जाता है। आप उत्तर पूर्वी सिक्किम में आकर क्रिसमस का आनंद ले सकते हैं दिसंबर महीने में सिक्किम में काफी ठंड होती है।

केरल

केरल भारतीयों का सबसे पसंदीदा शहर हैं। लोग यहां घूमने जाते ही रहते हैं यदि आप भी यहां बहुत समय से आने का सोचे तो क्रिसमस सर्वोत्तम अवसर हैं यहां एक बड़ी तादाद में ईसाई धर्म के लोग रहते हैं. जिसके कारण आप यहां मौजूद प्रत्येक चर्च में इस त्योहार की भव्यता को देख सकेंगे।

यह भी पढ़ें – http://Corona In Bihar: बिहार में आए कोरोना के मामलों के बाद अब पटना, गया और दरभंगा एयरपोर्ट पर जांच के निर्देश

Tags

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन