Banke Bihari Temple: बांके बिहारी मंदिर में बार-बार पर्दा लगाने के पीछे का जानें क्या है रहस्य

नई दिल्लीः देश-विदेश में मथुरा के वृंदावन में स्थित बांके बिहारी जी का मंदिर बेहद मशहूर है। हर साल इस मंदिर में श्रद्धालु ज्यादा संख्या में बांके बिहारी जी के दर्शन करने के लिए आते हैं। इस मंदिर से जुड़े ऐसे कई रहस्य हैं जिनके बारे में बहुत कम लोगों को पता है। बांके बिहारी जी के दर्शन सदैव श्रद्धालुओं को टुकड़ों में कराए जाते हैं।

क्या है बांके बिहारी मंदिर में पर्दा लगाने का रहस्य?

एक कथा के मुताबिक, बांके बिहारी मंदिर में 400 साल पहले तक पर्दा नहीं डाला जाता था। श्रद्धालु जितनी देर चाहे उतनी देर तक बांके बिहारी जी दर्शन कर पाते थे। एक बार एक साधक बांके बिहारी जी के दर्शन करने के लिए मंदिर आया। तब वह ज्यादा देर तक बहुत प्रेम से मन लगाकर बांके बिहारी जी के दर्शन करने लगा। उस दौरान भगवान साधक के प्रेम से खुश होकर उनके साथ ही चलने लगे। जब यह दृश्य पंडित जी ने अपनी आंखो से देखा तो मंदिर में बांके बिहारी जी की मूर्ति नहीं थी। तो उन्होंने भगवान से वापस मंदिर में चलने के लिए विनती की। तभी से हर 2 मिनट के गैप पर बांके बिहारी जी के सामने पर्दा डालने की परंपरा की जाने लगी।

कई अन्य रहस्य

जानकारी के लिए बता दें कि बांके बिहारी मंदिर के ऐसे कई और दूसरे रहस्य हैं। जैसे कि साल में केवल एक दिन मंगला आरती होना, साल में सिर्फ एक बार भवगान बांके बिहारी जी के चरणों के दर्शन होना। इसके अलावा वर्ष में केवल एक बार बंसी और मुकुट धारण करना। मान्यता के मुताबिक, साधक जो बांके बिहारी जी से मनोकामनाएं मांगते है। वह पूरी हो जाती है।

यह भी पढ़ें- http://Late Trains Today: दिल्ली आने वाली 85 से ज्यादा ट्रेनें लेट, देखें सूची

 

 

 

 

 

Tags

banke bihari ka mandirBanke Bihari Mandirbanke bihari mandir in vrindavanbanke bihari mandir ka rahasyaBanke Bihari Templebanke bihari temple in vrindavaninkhabarMathuraMystery of Banke Bihari Templeबांके बिहारी
विज्ञापन