September 8, 2024
  • होम
  • Aaj Ka Rashifal 17 January 2023: मंगलवार को ग्रहों की रहेगी ये चाल, जानिए अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal 17 January 2023: मंगलवार को ग्रहों की रहेगी ये चाल, जानिए अपना राशिफल

  • WRITTEN BY: Vikas Rana
  • LAST UPDATED : January 17, 2023, 7:16 am IST

नई दिल्ली। मंगलवार का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। इस दिन ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित कर रही है। मकर राशि से निकलकर आज शनि कुंभ राशि में प्रवेश करेगा, शनि का गोचर इस साल के लिए सबसे बड़े राशि परिवर्तनों में से एक माना जाता है। ऐसे में आज के राशिफल में जानिए कैसा रहने वाला है आपका दिन –

मेष

मेष राशि (Rashifal) के लिए आज का दिन लाभ के साथ नए अवसर लेकर आएगा। आपको अपने आय और व्यय को संतुलन में बनाकर रखना है, समस्या हो सकती है। अपने विचारों से नकारात्मकता निकाल दे। ऑफिस में बड़े अधिकारियों के साथ झड़प हो सकती है। पिताजी द्वारा बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है, समय रहते पूरा करे ले।

वृषभ

वृषभ राशिफल (Rashifal) के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आस-पास का माहौल सकारात्मक रहने वाला है। कोई बड़ी शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। व्यापार करने वाले लोगों को कोई बड़ा आर्डर मिल सकता है। परिवार में किसी पार्टी का आयोजन होने से आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी।

वृश्चिक

वृश्चिक राशिफल (Rashifal) के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आप अपने आस-पास के लोगों से प्रभावित रहेंगे, जिनसे आपको फायदा भी मिलेगा। निजी जीवन में आपकी कुछ जिम्मेदारियां बढ़ सकती है, जिनसे आपको घबराना नहीं है। बच्चों की शिक्षा को लेकर कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

मिथुन

मिथुन राशिफल (Rashifal) के लिए आज का दिन उन्नति दिलाने वाला रहेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को कुछ नए कामों के प्रति रुचि जगेगी। नौकरी में अधिकारियों की किसी गलत बात पर विरोध करें। यदि आप किसी नई संपत्ति को खरीदने की सोच रहे है, तो अच्छा समय है खरीद ले।

कन्या

कन्या राशिफल (Rashifal) के लिए आज का दिन तनाव लेकर आएगा। जीवनसाथी से आपका किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है, जल्दबादी में कोई फैसला नहीं लेना है। माताजी की सेहत में गिरावट आ सकती है। किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। परिवार की समस्याओं को सुनने के लिए कुछ समय निकाले।

धनु

धनु राशिफल (Rashifal) के लिए आज का दिन अन्य दिनों की तुलना से बेहतर रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप अपने रुके हुए कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। परिवार में चल रही समस्या के कारण आज तनाव बना रहेगा, वरिष्ठ सदस्यों से जरूर बातचीत करें।

कुंभ

कुंभ राशिफल (Rashifal) के लिए आज का दिन अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। नौकरी के लिए भटक रहे लोगों को आज अच्छी खबर मिल सकती है। यदि आपने पहले किसी से धन उधार लिया था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे। घर, परिवार में आपको किसी से वाद – विवाद में पड़ने से बचना होगा।

मीन

मीन राशिफल (Rashifal) के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। यदि आप अपने खर्च को लेकर परेशान है तो एक नियमित बजट बनाकर चलिए। पारिवारिक सुखों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। जीवनसाथी से बातचीत करते समय तालमेल बनाए रखना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है।

मकर

मकर राशिफल (Rashifal) के  लिए आज का दिन मिला- जुला रहने वाला है। दैनिक आवश्यकताओं की कुछ वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते है। यदि आपको धन संबंधित किसी मदद की आवश्यकता है तो अपने मित्रों से मांग सकते है। अगर व्यापार में निवेश करने की सोच रहे है तो समय अनुकूल बना हुआ है।

सिंह

सिंह राशिफल (Rashifal) के लिए आज नौकरी में तरक्की मिलने के आसार है। काम में ऊर्जा बनी रहेगी। स्वास्थ्य थोड़ा खराब रह सकता है। संतान की प्राप्ति हो सकती है।

तुला

तुला राशिफल (Rashifal) के लोगों को आज के दिन स्वास्थ्य में परेशानी आ सकती है। जीवन में उत्थान का समय है। नाक, कान, गले में परेशानी हो सकती है। भाई और मित्रों के स्वास्थ्य को लेकर मन परेशान रहेगा।

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन