September 8, 2024
  • होम
  • Aaj ka rashifal 11 February 2023: वृषभ राशि के लिए आज का दिन रहेगा सुखद, जानिए अपना राशिफल

Aaj ka rashifal 11 February 2023: वृषभ राशि के लिए आज का दिन रहेगा सुखद, जानिए अपना राशिफल

  • WRITTEN BY: Vikas Rana
  • LAST UPDATED : February 11, 2023, 5:57 am IST

नई दिल्ली। आज 11 फरवरी 2023 है, शनिवार का दिन। आज फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। पंचांग के अनुसार आज शूल योग दोपहर 2 बजकर 53 मिनट तक रहेगा और चित्रा नक्षत्र रात्रि 11 बजकर 10 मिनट तक रहेगी। इस दौरान जानिए क्या कहता है आपका राशिफल –

मेष

मेष राशि (Rashifal) के लिए आज का  दिन परोपकार के कार्य के लिए रहेगा। आप अपने से ज्यादा दूसरों के काम पर ध्यान लगाएंगे। आपको कार्यक्षेत्र के कुछ कामों को समय रहते पूरा करना होगा। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। किसी पुराने लेन-देन को समय रहते चुकता करना होगा।

वृषभ

वृषभ राशिफल (Rashifal) के लिए आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। संतान पक्ष की तरफ से अच्छी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य में कोई समस्या चल रही है, तो आज वह दूर होगी। घर पर अतिथि के आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से आज परिजनों का आना-जान लगा रहेगा। आपकी कोई पुरानी गलती से आज पर्दा उठ सकता है।

वृश्चिक

वृश्चिक राशिफल (Rashifal) के लिए आज का दिन व्यापार के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। आपकी आय में वृद्धि होगी। आज आपकी किसी रसूखदार व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आपके लिए कोई सूचना लेकर आ सकता है। परिवार के किसी सदस्य से कोई वाद विवाद हो सकता है।

मिथुन

मिथुन राशिफल (Rashifal) के लिए आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आपको किसी नई संपत्ति की प्राप्ति होती दिख रही है। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपके ऊपर काम का बोझ बढ़ा सकते हैं। परिवार के लिए समय निकालने की कोशिश करें। किसी मित्र के घर दावत पर जाने का मौका मिल सकता है।

कन्या

कन्या राशिफल (Rashifal) के लिए आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। रचनात्मक कार्य को करने में आपका खूब मन लगेगा। आपको आज परिवार में चल रही किसी समस्या को नजरअंदाज करने से बचना होगा। यदि आपने किसी को धन उधार दिया है, तो उसकी प्राप्ति होगी।

धनु

धनु राशिफल (Rashifal) के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। जीवन साथी के साथ किसी बात को लेकर वाद विवाद हो सकता है, जिससे तनाव बना रहेगा। अपनी दैनिक आवश्यकता की वस्तुओं की खरीदारी पर काफी पैसा खर्च करेंगे। नए शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं, जिनसे आपको सावधान रहने की आवश्यकता है।

कुंभ राशिफल (Rashifal) के लिए आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट के कारण भागदौड़ करेंगे और थोड़ा परेशान भी रहेंगे। खर्चे में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

मीन

मीन राशिफल (Rashifal) के लिए लिए आज का दिन व्यापार के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। लंबे समय से लंबित कार्य आज पूरे हो जाएंगे। नई योजनाओं पर काम कर सकते हैं। आपको माता-पिता से अपनी किसी समस्या को साझा करने का मौका मिलेगा।

सिंह राशिफल (Rashifal) के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आप अपने खानपान की आदतों का विशेष ध्यान रखें और उनमें बदलाव लाए, नहीं तो समस्या हो सकती है। आज आपका कोई रुका काम पूरा हो सकता है। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में भी आज आप आगे बढ़ेंगे।

तुला

तुला राशिफल (Rashifal) के लिए आज का दिन मेहनत भरा रहने वाला है, जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं, उन्हें तरक्की मिलेगी दिख रही है। व्यापार से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ी डील को फाइनल करने का मौका मिलेगा।

Aaj ka rashifal 9 February 2023: धनु राशि के लोगों को व्यापार में लाभ, जानिए अपना राशिफल

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन