• होम
  • अध्यात्म
  • 31 मार्च राशिफल: बुधादित्य योग के कारण मकर से लेकर कन्या राशि के जातकों को होगा लाभ, जानें क्या कहता है आपका भाग्य

31 मार्च राशिफल: बुधादित्य योग के कारण मकर से लेकर कन्या राशि के जातकों को होगा लाभ, जानें क्या कहता है आपका भाग्य

पंचांग और ज्योतिषीय गणना के अनुसार 31 मार्च, सोमवार का दिन कन्या, वृश्चिक और मकर राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहेगा। आज का दिन शुभ रहेगा। योजनाओं को अच्छे तरीके से पूरा करेंगे तो आर्थिक लाभ होगा। लंबी यात्रा के योग बन सकते हैं। परिवार में खुशहाली रहेगी और मनचाही वस्तु प्राप्त हो सकती है।

31 March Horoscope 2025
inkhbar News
  • March 31, 2025 8:08 am Asia/KolkataIST, Updated 4 weeks ago

नई दिल्ली: पंचांग और ज्योतिषीय गणना के अनुसार 31 मार्च, सोमवार का दिन कन्या, वृश्चिक और मकर राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहेगा। चंद्रमा आज मेष राशि में संचार कर रहा है और दो शुभ ग्रहों, गुरु और शुक्र के प्रभाव में है। आइए जानते हैं, आज का राशिफल

मेष (Aries)

आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतें, अन्यथा किसी परेशानी में फंस सकते हैं। आर्थिक मामलों में लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और पुरानी समस्या में राहत मिलेगी।

वृषभ (Taurus)

आज घर के कामों में व्यस्तता रहेगी। खरीदारी के योग बन रहे हैं। परिवार के किसी सदस्य की बात पर गुस्सा आ सकता है, लेकिन जल्दी ही स्थिति सामान्य हो जाएगी।

मिथुन (Gemini)

आज किसी चिंता के कारण बेचैनी महसूस हो सकती है। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव रहेगा, जिससे तनाव हो सकता है। दोपहर के बाद व्यापार में सुधार होगा और कमाई के योग बनेंगे।

कर्क (Cancer)

आज घरेलू कार्यों में व्यस्तता रहेगी। परिवार से सहयोग मिलेगा और मेहनत का अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

सिंह (Leo)

आज सतर्क रहने की जरूरत है। विवाद से बचें, वरना नुकसान हो सकता है। वाणी पर संयम रखें, अन्यथा परेशानी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतें, मान-सम्मान को ठेस पहुंच सकती है।

कन्या (Virgo)

आज का दिन शुभ रहेगा। योजनाओं को अच्छे तरीके से पूरा करेंगे तो आर्थिक लाभ होगा। लंबी यात्रा के योग बन सकते हैं। परिवार में खुशहाली रहेगी और मनचाही वस्तु प्राप्त हो सकती है।

तुला (Libra)

आज धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, हाथ-पैर में दर्द हो सकता है। कार्यक्षेत्र में संतोषजनक स्थिति रहेगी। घर में किसी धार्मिक आयोजन की योजना बन सकती है।

वृश्चिक (Scorpio)

आज आय में वृद्धि होगी। व्यापार में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, लेकिन आप अपनी बुद्धिमानी से लाभ कमा सकेंगे। दोस्तों के साथ समय बिताएंगे। खर्च बढ़ सकता है, लेकिन स्थिति नियंत्रण में रहेगी।

धनु (Sagittarius)

आज कार्यक्षेत्र में दबाव अधिक रहेगा। परिवार में जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। व्यापार में प्रतिस्पर्धा रहेगी और खर्च अधिक होगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

मकर (Capricorn)

आज का दिन सफलता भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मेहनत का उचित फल मिलेगा। भाई-बहनों के साथ प्रेम बना रहेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं।

कुंभ (Aquarius)

आर्थिक रूप से प्रगति होगी। अपने निर्णयों पर अडिग रहेंगे और सफलता मिलेगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। मनोरंजन और यात्रा के योग बन सकते हैं।

मीन (Pisces)

आज धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे। किसी पुराने निवेश से लाभ हो सकता है। व्यापार में नए अवसर मिलेंगे। परिवार में किसी विवाद की संभावना है, जिससे मानसिक तनाव हो सकता है।

ये भी पढ़ें: Eid Ul Fitr 2025: देशभर में आज ईद का जश्न, राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति ने दी शुभकामनाएं, मस्जिदों में भीड़