नई दिल्ली: 30 मार्च का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार कुछ राशियों के लिए विशेष लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आज चंद्रमा मीन से मेष राशि में गोचर करेगा, जिससे दुरुधरा नामक शुभ योग बन रहा है। चैत्र नवरात्रि के पहले दिन बनने वाला यह योग सभी 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव डालेगा। आइए जानते हैं, आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। मां दुर्गा की कृपा से आत्मविश्वास और साहस बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे। पारिवारिक जीवन में खुशहाली रहेगी और किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात संभव है।
आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी, लेकिन किसी विवाद से दूर रहने की सलाह दी जाती है। किराना और रेडीमेड व्यवसायियों के लिए दिन लाभकारी रहेगा। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें।
आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और पारिवारिक यात्रा का योग बन सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। धन लाभ के योग हैं।
आज धन में वृद्धि होगी। प्रॉपर्टी से लाभ मिलेगा और विरोधियों पर विजय प्राप्त करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद सफलता दिलाएगा, लेकिन किसी पर अंधविश्वास करने से बचें।
व्यापार में आर्थिक लाभ होगा। भाग्य के सहयोग से सफलता मिलेगी और सम्मान में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, लेकिन स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी होगा।
आज का दिन थोड़ा उलझन भरा रहेगा। मन बेचैन रह सकता है और यात्रा के योग बन सकते हैं। नौकरी में सामान्य स्थिति रहेगी, लेकिन सतर्क रहने की आवश्यकता होगी।
आज का दिन शुभ रहेगा। कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है और विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं। व्यवसाय में लाभ मिलेगा, लेकिन जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें।
व्यापारिक मामलों में सफलता मिलेगी। निवेश करना फायदेमंद रहेगा और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों को सहयोग मिलेगा।
आज का दिन आपके जीवन में प्रगति से भरपूर हेगा। रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। परिवार के साथ मांगलिक कार्यों में भाग लेंगे और व्यापारिक यात्रा सफल होगी।
धार्मिक कार्यों में सहभागिता रहेगी, लेकिन खर्च बढ़ सकता है। बच्चों की सेहत और संगति पर ध्यान दें। किसी की सलाह पर निवेश करने से बचें।
कार्य में सफलता मिलेगी। व्यवसाय में साझेदारों से सहयोग मिलेगा। हालांकि, किसी की बातों में आकर आर्थिक निर्णय लेने से बचें।
आज धार्मिक कार्यों में शामिल होने का मौका मिलेगा। रुका हुआ कार्य बनने की संभावना है। फंसा हुआ पैसा निकालने की कोशिश करें, सफलता मिलेगी।
ये भी पढ़ें: बड़ी खबर: मुख्तार अंसारी का शूटर अनुज कन्नौजिया एनकाउंटर में मारा गया, ढाई लाख का था ईनामी