नई दिल्ली: आज 25 मार्च का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण है। चंद्रमा पूरे दिन मकर राशि में रहेगा और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में संचार करेगा। साथ ही, तीसरे भाव में शुक्र और बुध की उपस्थिति शुभ संकेत दे रही है। ऐसे में जानते हैं कि मंगलवार को सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन।

मेष (Aries)

मंगलवार का दिन खुशियों और सकारात्मकता से भरपूर रहेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। घर की सजावट पर खर्च कर सकते हैं। मां का सहयोग मिलेगा और संतान के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। नौकरी और व्यापार में तरक्की के संकेत हैं, लेकिन भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा।

वृषभ (Taurus)

आज परिश्रम अधिक रहेगा, लेकिन सफलता भी मिलेगी। घर में किसी रिश्तेदार का आगमन हो सकता है, जिससे वातावरण खुशनुमा बनेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा और आप किसी धार्मिक कार्य में हिस्सा ले सकते हैं।

मिथुन (Gemini)

आज कामकाज की व्यस्तता बनी रहेगी। पुराने अधूरे कार्य पूरे करने होंगे, जिससे शारीरिक और मानसिक थकान हो सकती है। भाइयों का सहयोग मिलेगा और जीवनसाथी से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

कर्क (Cancer)

दिन अच्छा और शुभ कार्यों से भरा रहेगा। परिवार के साथ समय बिताएंगे और आर्थिक मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सतर्क रहें, कोई सहकर्मी नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है। आंखों की समस्या हो सकती है, इसलिए स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

सिंह (Leo)

आज का दिन सतर्कता और संयम से बिताने की जरूरत है। जोखिम वाले कार्यों से बचें। बैंक से लोन लेने में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों को नाराज करने से बचें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है।

कन्या (Virgo)

आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें, निवेश के फैसले सोच-समझकर लें। मधुर किसी महत्वपूर्ण डील को फाइनल करने के लिए मेहनत करनी होगी। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन रहेगा।

तुला (Libra)

आज का दिन लाभदायक और उत्साह से भरा रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नए बिजनेस पार्टनरशिप के योग हैं। ससुराल पक्ष से विवाद हो सकता है, इसलिए संयम से काम लें। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक (Scorpio)

आज धार्मिक कार्यों में भागीदारी होगी। आर्थिक योजनाएं सफल रहेंगी। शिक्षा में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। शाम को जीवनसाथी के साथ आउटिंग पर जा सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी।

धनु (Sagittarius)

आज का दिन थोड़ा उलझन भरा रहेगा। किसी बात को लेकर मन में दुविधा हो सकती है। आर्थिक रूप से दिन अनुकूल रहेगा, लोन या कर्ज चुकाने में सफलता मिलेगी। ससुराल पक्ष से विवाद सुलझ सकता है।

मकर (Capricorn)

दिन सुखद और सफलताओं से भरा रहेगा। महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे। परिवार और वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सतर्कता बरतें।

कुंभ (Aquarius)

दिन मिश्रित परिणाम लेकर आया है। विरोधियों से सावधान रहें। नौकरी में सहयोग मिलेगा, लेकिन काम का दबाव रहेगा। व्यापार में अच्छी आमदनी होगी। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

मीन (Pisces)

आज का दिन लाभकारी और शुभ रहेगा। बिजनेस में नए अवसर मिलेंगे। बच्चों की शिक्षा को लेकर कोई चिंता दूर होगी। किसी सामाजिक कार्य में भाग लेंगे, लेकिन परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंतित रह सकते हैं।

ये भी पढ़ें: क्यों मांगू माफ़ी? कुणाल कामरा ने दिखाए तेवर बोले नहीं डरता भीड़ से, नेताओं का मज़ाक उड़ाना गलत थोड़े न