नई दिल्ली: ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 24 मार्च का दिन तुला, मकर और कुंभ राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा। चंद्रमा आज शनि की राशि मकर में संचार करेंगे, जबकि चंद्रमा से तीसरे भाव में शुक्र का गोचर मीन राशि में होगा। इसके प्रभाव से मालव्य राजयोग बनेगा, जो सभी राशियों को प्रभावित करेगा। आइए जानते हैं, कैसा रहेगा आज का दिन।

मेष राशि

आज प्रॉपर्टी में निवेश करने का अच्छा समय है। विशेषज्ञ की सलाह से बड़ा लाभ मिल सकता है। व्यापार में आ रही समस्याएं किसी करीबी की मदद से हल हो सकती हैं। विरोधियों से चल रहा विवाद समाप्त होगा और आप सूझबूझ से परिस्थितियों को अपने पक्ष में कर पाएंगे।

वृषभ राशि

आज मेहनत का उचित फल मिलेगा। आत्मविश्वास के साथ कार्य करें, आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे, लेकिन संतान को लेकर चिंता हो सकती है। खर्चों को नियंत्रित करने की जरूरत है।

मिथुन राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लें, अन्यथा भविष्य में पछताना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी, लेकिन कुछ लोग आपको भटकाने की कोशिश कर सकते हैं। मनचाहा लाभ मिलने की संभावना है।

कर्क राशि

भविष्य की योजनाओं को लेकर व्यस्तता रहेगी। संतान की पढ़ाई में निवेश करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लें। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। शाम को दोस्तों के साथ समय बिता सकते हैं। पिता की सेहत का ध्यान रखें।

सिंह राशि

सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को अच्छा अवसर मिल सकता है। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए दिन सकारात्मक रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा।

कन्या राशि

करियर में बड़ी सफलता मिलने के योग हैं। सेहत पर ध्यान दें। पारिवारिक समस्याओं को साझा करें, समाधान मिलेगा। घर में किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।

तुला राशि

आज कम मेहनत में अधिक लाभ मिलेगा। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी रिश्तेदार की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है।

वृश्चिक राश

परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। यात्रा के दौरान सावधानी बरतें। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। समाजसेवा से जुड़े लोगों के लिए नए अवसर बनेंगे।

धनु राशि

कारोबार में चुनौतियां आ सकती हैं। आर्थिक रूप से संभलकर चलें। जीवनसाथी के साथ अनबन से बचें। संतान की शिक्षा से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। धार्मिक कार्यों में भागीदारी संभव है।

मकर राशि

मेहनत और ईमानदारी से सम्मान मिलेगा। वेतन वृद्धि के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। सट्टा या जुए से बचें। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

कुंभ राशि

गुप्त स्रोतों से धन प्राप्ति के योग हैं। घर में मांगलिक कार्यक्रम की चर्चा हो सकती है। संपत्ति निवेश के लिए समय अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा।

मीन राशि

आज मेहनत अधिक रहेगी, लेकिन सफलता भी मिलेगी। परिवार में मनमुटाव समाप्त होगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। नया व्यवसाय शुरू करने के लिए दिन अनुकूल है।

ये भी पढ़ें: कॉमेडियन कुणाल कामरा ने शिंदे को कह दिया गद्दार, भड़के शिवसैनिक पहुंच गए स्टूडियो, जमकर की तोड़फोड़