• होम
  • अध्यात्म
  • 1 अप्रैल राशिफल: मीन से लेकर कुंभ राशि के जातकों की चमकेगी किस्मत, सुनफा योग का मिलेगा विशेष लाभ

1 अप्रैल राशिफल: मीन से लेकर कुंभ राशि के जातकों की चमकेगी किस्मत, सुनफा योग का मिलेगा विशेष लाभ

ज्योतिष गणना के अनुसार, आज दिन के पहले भाग सुनफा योग बनाएगा, जबकि दिन के दूसरे भाग में गुरु के साथ युति कर शुभ योग का निर्माण करेगा। इस कारण आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्य में सफलता मिलेगी, उच्च अधिकारियों से सराहना मिलेगी। परिवार में प्रेम और सहयोग बना रहेगा।

aaj ka rashpal 1 april 2025
inkhbar News
  • April 1, 2025 8:12 am Asia/KolkataIST, Updated 5 days ago

नई दिल्ली: ज्योतिष गणना के अनुसार, आज दिन के पहले भाग सुनफा योग बनाएगा, जबकि दिन के दूसरे भाग में गुरु के साथ युति कर शुभ योग का निर्माण करेगा। ऐसे में वृषभ, कुंभ और मीन राशि के जातकों के लिए यह दिन लाभकारी रहेगा। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

मेष (Aries)

आज खर्चों में वृद्धि हो सकती है, सतर्क रहें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, प्रेम जीवन में कुछ कठिनाइयाँ आ सकती हैं। कार्यस्थल पर स्थिति अनुकूल रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा और नई आय योजनाएँ बना सकते हैं। व्यापार में सफलता मिलेगी, धन लाभ के योग बन रहे हैं।

वृषभ (Taurus)

आज का दिन आर्थिक रूप से शुभ रहेगा। आय में वृद्धि होगी और आजीविका में सुधार आएगा। परिवार का सहयोग मिलेगा, सेहत अच्छी रहेगी। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। वाणी पर संयम रखें, संपत्ति से जुड़े विवाद सुलझ सकते हैं।

मिथुन (Gemini)

आज आप व्यस्त रहेंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी, लेकिन जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। व्यापार में नए अवसर मिलेंगे और लाभ होगा। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी, लेकिन योजनाओं में प्रगति होगी।

कर्क (Cancer)

आज भाग्य का साथ मिलेगा। यात्रा के योग हैं, जो लाभदायक साबित होगी। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। कार्यस्थल और व्यापार में सफलता मिलेगी। वाणी में मधुरता बनाए रखें और बेवजह के विवादों से बचें।

सिंह (Leo)

दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। परिवार में तनाव हो सकता है, धैर्य रखें। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कार्यस्थल पर हालात बेहतर होंगे, रुके हुए कार्य पूरे होंगे। सेहत में सुधार होगा।

कन्या (Virgo)

आज का दिन सकारात्मक रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। काम में सफलता मिलेगी, दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है।

तुला (Libra)

आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। कार्यस्थल पर सफलता मिलेगी, लेकिन वाणी में संयम जरूरी है। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। विवाह प्रस्ताव मिल सकता है। मान-सम्मान को ठेस पहुंच सकती है, सतर्क रहें।

वृश्चिक (Scorpio)

वाहन सावधानी से चलाएं। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी, दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। व्यापार में मेहनत के अनुसार ही सफलता मिलेगी। लेन-देन में सतर्कता बरतें।

धनु (Sagittarius)

आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्य में सफलता मिलेगी, उच्च अधिकारियों से सराहना मिलेगी। परिवार में प्रेम और सहयोग बना रहेगा। खर्चों में वृद्धि हो सकती है, लेकिन आप आनंद उठाएंगे।

मकर (Capricorn)

यात्रा के योग हैं, जो सफल रहेगी। आय में वृद्धि होगी। प्रॉपर्टी से लाभ मिल सकता है। व्यापार में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं।

कुंभ (Aquarius)

आज कार्यक्षेत्र में जबरदस्त सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में तनाव हो सकता है, लेकिन कोई खुशखबरी मिल सकती है। पुराने दोस्तों से मुलाकात संभव है।

मीन (Pisces)

आज मानसिक रूप से सशक्त महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। कार्यक्षेत्र में मेहनत का लाभ मिलेगा। व्यापारिक यात्राएं लाभदायक रहेंगी। जीवनसाथी के साथ अच्छे संबंध रहेंगे।

ये भी पढ़ें: चैत्र नवरात्रि के बीच आम आदमी को बड़ी राहत, घट गए LPG सिलेंडर के दाम, जानें दिल्ली से लेकर पटना तक का नया रेट