मछली के बाद संतरा खाते दिखे तेजस्वी, बोले- हैलो फ्रैंड्स! रंग से तो नहीं चिढ़ोगे

पटना। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बुधवार को मछली खाते हुए एक वीडियो शेयर किया था, जिसके बाद बिहार की सियासत में बवाल देखने को मिला। बीजेपी ने तेजस्वी पर सीजनल सनातनी होने का आरोप लगाया। हालांकि बाद में तेजस्वी ने भाजपा पर पलटवार भी किया। अब तेजस्वी यादव ने एक और वीडियो शेयर किया है जिसमें वो ‘सन ऑफ मल्लाह’ मुकेश सहनी के साथ हेलीकॉप्टर में संतरे खा रहे हैं।

रंग देखकर तो नहीं चिढ़ेंगे

तेजस्वी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि हैलो फ्रैंड्स, आज हेलीकॉप्टर में नारंगी पार्टी हुई। Orange के रंग से तो वो नहीं ना चिढ़ेंगे? वीडियो में मुकेश सहनी कह रहे हैं कि आज हम लोग संतरा खा रहे हैं यह देखकर भाजपा वालों को तकलीफ होगी। इसको भी वो लोग धर्म से जोड़ लेंगे। अब हम लोग खाएं-पिएं भी न। वो लोग तो चाहते हैं कि गरीब पिछड़ा, मल्लाह का बेटा अच्छा खाना न खाएं।

 

तेजस्वी ने

हैलो फ्रैंड्स,

आज हेलीकॉप्टर में नारंगी पार्टी हुई।
Orange के रंग से तो वो नहीं ना चिढ़ेंगे? #TejashwiYadav #Trending #Viral pic.twitter.com/FlhuyMhM6f

— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) April 10, 2024

नवरात्रि में खाया मछली

बता दें कि तेजस्वी यादव ने मंगलवार को वीडियो शेयर कर कहा था कि चुनावी माहौल में लंच करने के लिए 10-15 मिनट का समय ही मिल पाता है। उसी में खाना खा लेते हैं। वीडियो में वो VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी के साथ मछली-रोटी खाते नजर आए। इसे लेकर तेजस्वी को लोगों की नाराजगी भी झेलनी पड़ी है। एक्स यूजर्स ने तेजस्वी पर नवरात्रि और चैत्र छठ सप्ताह में मछली खाकर हिंदुओं की भावनाओं को भड़काने का आरोप लगाया।

Read Also- अंधभक्तों के IQ टेस्ट के लिए डाला वीडियो…नवरात्रि में मछली खाने पर तेजस्वी का पलटवार

Tags

Biharआरजेडी तेजस्वी यादवतेजस्वी यादवमछलीमुकेश सहनीसंतरा
विज्ञापन