September 8, 2024
  • होम
  • Saja Election Result: साजा सीट से साधारण किसान ईश्वर साहू को मिली जीत, छह बार के विधायक को होना पड़ा निराश

Saja Election Result: साजा सीट से साधारण किसान ईश्वर साहू को मिली जीत, छह बार के विधायक को होना पड़ा निराश

  • WRITTEN BY: Sachin Kumar
  • LAST UPDATED : December 4, 2023, 12:35 pm IST

बेमेतरा: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले की साजा सीट पर काफी रोचक मुकाबला होता नजर आया। यहां के साधारण किसान ईश्वर साहू ने छह बार के विधायक और मंत्री रविंद्र चौबे को हराकर सबको चौंका दिया। दूसरे समुदाय से हिंसक झड़प में ईश्वर के बेटे की हत्या कर दी गई थी। इससे लोगों में बहुत गुस्सा था। जनभावनाओं को देखते हुए भाजपा ने ईश्वर को टिकट दिया था। भाजपा की इस जीत को बड़ी रणनीतिक सफलता के रूप में देखा जा रहा है। ईश्वर साहू ने कुल 101789 वोट हासिल कर पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे को 5196 वोटों से हरा दिया।

हिंसक झड़पों में बेटे भुवनेश्वर साहू की हुई थी हत्या

छत्तीगसढ़ के बेमेतरा जिले में आने वाली सीट साजा में इसी साल अप्रैल में सांप्रदायिक दंगे हुए थे। स्कूली मारपीट से शुरू हुई इस घटना ने जल्द ही सांप्रदायिक दंगों का रूप ले लिया था। इस घटना में दो मुस्लिम और एक हिंदू व्यक्ति की मौत हुई थी। दोनों पक्षों की तरफ से आगजनी की घटनाएं हुईं। घर जलाए गए। इन हिंसक झड़पों में भुवनेश्वर साहू की हत्या हुई। ईश्वर साहू लगातार वोट के बदले अपने बेटे के लिए इंसाफ देने की बात कहते रहे।

राजनीतिक विश्लेषक कहते हैं कि ईश्वर साहू भावनात्मक तरीके से यह चुनाव लड़े। इस सीट पर करीब 60 हजार साहू वोटर हैं। वह निर्णायक होते रहे हैं। साहू समाज का एकमुश्त वोट ईश्वर साहू के पक्ष में पड़े इसके लिए भाजपा ने पूरी दम खम लगाई। साहू समाज के अलावा लोधी समाज बड़ी संख्या में इस सीट पर हैं। भाजपा की कोशिश रही थी कि सभी जातियों को ईश्वर के साथ खड़ा किया जाए।

यह भी पढ़ें – http://Cyclone Michaung: ‘चक्रवात मिचौंग’ को लेकर अलर्ट केंद्र सरकार, पीएम मोदी ने देशवासियों को जारी किया संदेश

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन