राजद को फिर लगा झटका, भभुआ विधायक भरत बिंद भाजपा में शामिल

नई दिल्ली/पटना: बिहार में एनडीए की सरकार बनने के बाद से राजद लगातार झटके मिल रहे हैं। अब भभुआ से आरजेडी विधायक भरत बिंद भाजपा में शामिल हो गए हैं। दरअसल भरत बजट सत्र के आखिरी दिन सत्ता पक्ष के खेमे में बैठे हुए दिखे। सदन से बाहर निकलने के बाद वो डिप्टी सीएम सीएम सम्राट चौधरी के चेंबर में गए। मालूम हो कि इससे पहले महागठबंधन के 6 विधायक अपना पाला बदल चुके हैं। इसमें से राजद के 4 और कांग्रेस के 2 विधायक हैं।

कौन हैं भरत बिंद

बता दें कि भरत बिंद कैमूर के चांद थाना क्षेत्र के सिलौटा गांव के निवासी हैं। उन्होंने अपना राजनीतिक करियर साल 2010 में शुरू किया था। 2010 में उन्होंने जिला परिषद का चुनाव जीता। साल 2012 से 2020 तक बसपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे। 2015 में बसपा ने भभुआ विधानसभा से उन्हें चुनावी मैदान में उतारा लेकिन हार गए। 2020 में राजद ने भभुआ से टिकट दिया, तब जाकर उन्हें जीत हासिल हुई।

सबसे बड़ी पार्टी बनी भाजपा

अब बिहार में राजद की जगह पर भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। बीजेपी के पास कुल विधायकों की संख्या 82 हो गई है तो वहीं RJD के 74 हो गए हैं। इधर महागठबंधन के विधायकों द्वारा पार्टी छोड़ने पर सीएम नीतीश मुस्कुराते हुए दिखे। बिहार विधान परिषद पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जब पत्रकारों ने पूछा कि राजद के एक और विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं तो नीतीश मुस्कुरा उठे।

 

 

 

Tags

Bharat BindBiharbjpNitish Kumarनीतीश कुमारबिहारभरत बिंदभाजपा
विज्ञापन