राजनीति

NDA में शामिल होंगे नीतीश कुमार, जानें जीतन राम मांझी और चिराग पासवान का क्या होगा?

नई दिल्ली/पटना। Nitish Kumar To Join NDA: बिहार के सीएम नीतीश कुमार एक बार फिर भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए का हिस्सा हो सकते हैं। खबरों के मुताबिक, नई सरकार में नीतीश कुमार मुख्यमंत्री होंगे। बता दें कि सरकार बनाने के बाद सबसे पहले विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा। जबकि, मंत्रिमंडल में पुराने फॉर्मूले के तहत ही मंत्रियों की संख्या तय की जाएगी। खबरों के मुताबिक लगभग 3 से 4 विधायकों पर एक मंत्री पद दिया जाएगा। वहीं लोकसभा चुनाव में जेडीयू की सीटों की संख्या घटेगी। जेडीयू को लोकसभा चुनाव में 12-15 सीटों पर संतोष करना पड़ सकता है।

मांझी होंगे सरकार का हिस्सा!

एनडीए में शामिल गठबंधन की पार्टियों को समायोजित करने के लिए ऐसा किया जा रहा है। भाजपा की तरफ से ज्यादातर पुराने चेहरे मंत्रिमंडल का हिस्सा होंगे, लेकिन नए चेहरों को भी इसमें मौका दिया जाएगा। उप मुख्यमंत्री पद में बदलाव हो सकता है। बता दें कि पहले तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी उप मुख्यमंत्री बनाए गए थे। भाजपा-जेडीयू के बीच समझौते को लेकर सभी मंत्रिमंडल का फॉर्मूला भी पुराना ही रहेगा, यानी, गठबंधन में बीजेपी जेडीयू के अलावा अन्य सहयोगियों में से उपेंद्र कुशवाहा की आरएलएसपी, जीतन राम मांझी की हम को कैबिनेट का हिस्सा बनाया जाएगा। वहीं चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी को लेकर अभी भी संदेह बना हुआ है।

चिराग पर सस्पेंस बरकरार

बिहार में नीतीश कुमार की ओर से कांग्रेस, आरजेडी और लेफ्ट से गठबंधन तोड़कर भाजपा के साथ जाने की कई दिनों से अटकलें हैं। इस बीच खबरों के मुताबिक, गुरुवार को ही बिहार बीजेपी के नेताओं ने दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। अब चिराग पासवान भी दिल्ली आने वाले हैं। चिराग की गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात हो सकती है।

Arpit Shukla

पत्रकारिता में 2 वर्ष का अनुभव। राजनीति, खेल और साहित्य में रुचि। twitter- @JournoArpit

Recent Posts

अराकान आर्मी बांग्लादेश को करेगी खोखला, सर्वे में आई ये बात….

बांग्लादेश अब हिंदुओं और अल्पसंख्यकों के खिलाफ़ हो रही हिंसा की आग महसूस कर रहा…

2 minutes ago

सरेआम दबंगों ने महिला को पीटा, शर्म की हदें पार, लोग बनाते रहे वीडियो

कानपुर में बीच सड़क पर एक महिला की पिटाई का मामला सामने आया है. बताया…

8 minutes ago

विला को बना डाला कबाड़ा, संपत्ति पूरी तरह बिखरी पड़ी, देखें वीडियो में…

गोवा में एक होमस्टे मालिक ने हाल ही में अपने मेहमानों के साथ अपना भयावह…

22 minutes ago

अंबेडकर के ‘अपमान’ पर उठे सियासी बवंडर से निपटने के लिए भाजपा ने बनाया बड़ा प्लान, कांग्रेस को पड़ेगा भारी

बीआर आंबेडकर के मुद्दे पर बीजेपी अब विपक्ष खासकर कांग्रेस को तगड़ा जवाब देने की…

39 minutes ago

कहां खर्च होता है प्रियंका चोपड़ा का पैसा ? एक्ट्रेस ने रिवील की अपनी लग्जरी लाइफ

एक्ट्रेस ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक बच्चे का मजेदार वीडियो शेयर किया…

40 minutes ago

ड्रैगन के बदले सुर, अजीत डोभाल की चीन यात्रा से रिश्तों पर जमी बर्फ पिघली

भारत और चीन के राजनयिक संबंधों के अगले साल 75 वर्ष पूरे हो जाएंगे। इससे…

47 minutes ago