September 8, 2024
  • होम
  • NDA में शामिल होंगे नीतीश कुमार, जानें जीतन राम मांझी और चिराग पासवान का क्या होगा?

NDA में शामिल होंगे नीतीश कुमार, जानें जीतन राम मांझी और चिराग पासवान का क्या होगा?

  • WRITTEN BY: Arpit Shukla
  • LAST UPDATED : January 26, 2024, 2:13 pm IST

नई दिल्ली/पटना। Nitish Kumar To Join NDA: बिहार के सीएम नीतीश कुमार एक बार फिर भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए का हिस्सा हो सकते हैं। खबरों के मुताबिक, नई सरकार में नीतीश कुमार मुख्यमंत्री होंगे। बता दें कि सरकार बनाने के बाद सबसे पहले विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा। जबकि, मंत्रिमंडल में पुराने फॉर्मूले के तहत ही मंत्रियों की संख्या तय की जाएगी। खबरों के मुताबिक लगभग 3 से 4 विधायकों पर एक मंत्री पद दिया जाएगा। वहीं लोकसभा चुनाव में जेडीयू की सीटों की संख्या घटेगी। जेडीयू को लोकसभा चुनाव में 12-15 सीटों पर संतोष करना पड़ सकता है।

मांझी होंगे सरकार का हिस्सा!

एनडीए में शामिल गठबंधन की पार्टियों को समायोजित करने के लिए ऐसा किया जा रहा है। भाजपा की तरफ से ज्यादातर पुराने चेहरे मंत्रिमंडल का हिस्सा होंगे, लेकिन नए चेहरों को भी इसमें मौका दिया जाएगा। उप मुख्यमंत्री पद में बदलाव हो सकता है। बता दें कि पहले तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी उप मुख्यमंत्री बनाए गए थे। भाजपा-जेडीयू के बीच समझौते को लेकर सभी मंत्रिमंडल का फॉर्मूला भी पुराना ही रहेगा, यानी, गठबंधन में बीजेपी जेडीयू के अलावा अन्य सहयोगियों में से उपेंद्र कुशवाहा की आरएलएसपी, जीतन राम मांझी की हम को कैबिनेट का हिस्सा बनाया जाएगा। वहीं चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी को लेकर अभी भी संदेह बना हुआ है।

चिराग पर सस्पेंस बरकरार

बिहार में नीतीश कुमार की ओर से कांग्रेस, आरजेडी और लेफ्ट से गठबंधन तोड़कर भाजपा के साथ जाने की कई दिनों से अटकलें हैं। इस बीच खबरों के मुताबिक, गुरुवार को ही बिहार बीजेपी के नेताओं ने दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। अब चिराग पासवान भी दिल्ली आने वाले हैं। चिराग की गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात हो सकती है।

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन