मैनपुरी उपचुनाव: आज नामांकन दाखिल करेंगी डिंपल, अखिलेश भी रहेंगे मौजूद

मैनपुरी उपचुनाव:

मैनपुरी। समाजवादी पार्टी ने मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव में डिंपल यादव को उम्मीदवार बनाया है। डिंपल आज अपना नामांकन दाखिल करेंगी। इस दौरान सपा प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी मौजूद रहेंगे।

मुलायम की समाधि पर पहुंची

मैनपुरी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार डिंपल यादव आज अपना नामांकन दाखिल करेंगी। पर्चा भरने से पहले डिंपल अपने पति अखिलेश यादव के साथ सैफई गांव पहुंची। जहां पर उन्होंने सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की।

उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी (सपा) की नेता डिंपल यादव और पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने पार्टी के दिवंगत संरक्षक मुलायम सिंह यादव को इटावा के सैफई में उनके स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।

डिंपल यादव आज मैनपुरी विधानसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगी। pic.twitter.com/83trIX4aVq

— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 14, 2022

अखिलेश यादव ने किया ट्वीट

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने डिंपल के नामांकन से पहले ट्वीट किया है। उन्होंने मुलायम सिंह यादव की समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए तस्वीर शेयर कर लिखा है कि मैनपुरी उपचुनाव में सपा के प्रत्याशी के रूप में दरअसल नेताजी की समाजवादी आस्थाओं का ही नामांकन हो रहा है। जिस प्रकार दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी दलों के लोगों और जनमानस ने सैफई आकर नेताजी को श्रद्धांजलि दी है, उसका सच्चा परिणाम ये होगा कि सपा प्रत्याशी की ऐतिहासिक जीत होगी।

मैनपुरी उपचुनाव में सपा के प्रत्याशी के रूप में दरअसल नेताजी की समाजवादी आस्थाओं का ही नामांकन हो रहा है। जिस प्रकार दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी दलों के लोगों और जनमानस ने सैफई आकर नेताजी को श्रद्धांजलि दी है, उसका सच्चा परिणाम ये होगा कि सपा प्रत्याशी की ऐतिहासिक जीत होगी। pic.twitter.com/25Q4FFKSe4

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 14, 2022

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव

Tags

akhilesh yadav mainpuri by electiondimple yadav mainpuridimple yadav mainpuri by electionlok sabha elections mainpuriMainpurimainpuri by election 2022mainpuri by election newsmainpuri by election spMainpuri by-electionmainpuri bypoll
विज्ञापन