• होम
  • राजनीति
  • हिमाचल पहुंचेगी आज कांग्रेस की Bharat Jodo Yatra, जनसभा को संबोधित करेंगे राहुल गांधी

हिमाचल पहुंचेगी आज कांग्रेस की Bharat Jodo Yatra, जनसभा को संबोधित करेंगे राहुल गांधी

शिमला। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) राहुल गांधी के नेतृत्व में आज हिमाचल के इंदौरा से होकर गुजरेगी। कन्याकुमारी से शुरू हुई यात्रा के 124वें दिन के बाद राहुल गांधी हिमाचल में 24 किलोमीटर पैदल सफर तय करेंगे। यात्रा में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के अलावा उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, मंत्रियों और कांग्रेस […]

Bharat Jodo Yatra
inkhbar News
  • January 18, 2023 7:48 am Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

शिमला। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) राहुल गांधी के नेतृत्व में आज हिमाचल के इंदौरा से होकर गुजरेगी। कन्याकुमारी से शुरू हुई यात्रा के 124वें दिन के बाद राहुल गांधी हिमाचल में 24 किलोमीटर पैदल सफर तय करेंगे। यात्रा में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के अलावा उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, मंत्रियों और कांग्रेस विधायकों सहित करीब 15 हजार कार्यकर्ता शामिल हैं। यात्रा के दौरान राहुल गांधी शाम 5:30 बजे कांगड़ा के मलोट में जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

काठगढ़ मंदिर में करेंगे पूजा- अर्चना

हिमाचल के मीलवां से सुबह 6 बजे शुरू होने वाली यात्रा मिरथल से होते हुए काठगढ़ पहुंचेगी। इसी दौरान राहुल गांधी काठगढ़ मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। करीब 1 बजे इंदौरा में राहुल गांधी भोजन करेंगे। इसके बाद यात्रा इंदौरा से होते हुए 4 बजे मलोट पहुंचेगी। यहां 5 बजकर 30 मिनट पर राहुल गांधी एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद मलोट से होते हुए, यह यात्रा पठानकोट के लिए रवाना होगी। पठानकोट से यात्रा जम्मू कश्मीर में प्रवेश करेगी।

अंतराराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी अजय ठाकुर भी होंगे शामिल

हिमाचल प्रदेश में बुधवार को प्रवेश करने वाली भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) में हिमाचल के अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी अजय ठाकुर भी शामिल होंगे। अजय ने बताया कि हरियाणा में कबड्डी खिलाड़ी दीपक हुड्डा सहित कई खिलाड़ी यात्रा के साथ जुड़े थे।बता दे, राहुल गांधी ने अजय ठाकुर को पत्र भेजकर यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था, जिसे अजय ठाकुर ने स्वीकार भी कर लिया है। यात्रा के दौरान राहुल गांधी हिमाचल में खेलों को बढ़ावा देने के लिए अजय ठाकुर से बातचीत भी करेंगे।

सुक्खू और प्रतिभा सिंह पहुंचे इंदौरा

यात्रा को देखते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू, पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला सहित कई वरिष्ठ नेता इंदौरा में यात्रा के स्वागत के लिए कल शाम को ही पहुंच गए है। सुक्खू ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा को लेकर सभी जरूरी व्यवस्था पार्टी की तरफ से कर ली गई है, यात्रा के दौरान पुरानी पेंशन योजना के करीब 100 लाभार्थियों को राहुल गांधी से मिलवाया जाएगा।