Bharat Jodo Nyay Yatra: तय समय से 4 दिन पहले न्याय यात्रा समाप्त करेगी कांग्रेस, 17 मार्च को मुंबई में होगी इंडिया गठबंधन की रैली

नई दिल्ली: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 16 मार्च को राजधानी मुंबई में समाप्त हो जाएगी. इसके अगले दिन यानी 17 मार्च को इंडिया गठबंधन मुंबई में रैली करने वाला है. इसमें इंडिया गठबंधन के तमाम नेता उपस्थित रहेंगे. वहीं राहुल गांधी की न्याय यात्रा अपने तय समय से 4 दिन पहले ही समाप्त हो रही है. बताया जा रहा है कि इसके पीछे की वजह लोकसभा चुनाव की तैयारी हो सकती है. वहीं आगामी लोकसभा चुनाव के देखते हुए रैली का भी आयोजन हो रहा है।

आपको बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत 14 जनवरी 2024 को मणिपुर से हुई थी. शेड्यूल के अनुसार भारत जोड़ो न्याय यात्रा 20 मार्च को समाप्त होना था, लेकिन तय समय से 4 दिन पहले 16 मार्च को समाप्त हो रही है. इस तरह यह यात्रा 62 दिनों तक चलने वाली है. वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं. इस यात्रा में राहुल गांधी के साथ कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश भी चलते हुए नजर आए हैं. इसके अलावा पार्टी के कई नेता इस यात्रा का हिस्सा बने हैं।

अब तक कैसी रही है न्याय यात्रा?

राहुल गांधी की न्याय यात्रा की शुरुआत मणिपुर से हुई जिसके बाद यह यात्रा असम, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश से होते हुए पश्चिम बंगाल में पहुंची. वहीं भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान मणिपुर में कांग्रेस हिंसा का मुद्दा उठाया. इसके बाद जब भारत जोड़ो न्याय यात्रा असम में पहुंची थी तो पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच टकराव भी देखने को मिला।

Lok Sabha Election 2024: 6 मार्च को आ सकती है बीजेपी की दूसरी लिस्ट, येदियुरप्पा ने दिए संकेत

Tags

Bharat Jodo Nyay YatraBharat Jodo Nyay Yatra End DateBharat Jodo Nyay Yatra Start Datecongresscongress nyay yatraCongress Nyay Yatra End DateCongress Nyay Yatra End Start DateCongress Nyay Yatra Ends in MumbaiCongress Nyay Yatra NewsCongress Nyay Yatra Start Date
विज्ञापन