September 8, 2024
  • होम
  • Pathaan Movie: बायकॉट ट्रेंड पर Anurag Thakur का बड़ा बयान, बहिष्कार से खराब होता है माहौल

Pathaan Movie: बायकॉट ट्रेंड पर Anurag Thakur का बड़ा बयान, बहिष्कार से खराब होता है माहौल

  • WRITTEN BY: Vikas Rana
  • LAST UPDATED : January 28, 2023, 6:42 am IST
नई दिल्ली। शाहरुख खान की फिल्म पठान (Pathaan) कई विवादों के बाद सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म के आने के बाद से ही जनता द्वारा इस फिल्म को काफी ज्यादा पंसद भी किया जा रहा है। वहीं देशभर में विश्व हिंदू परिषद समेत कई संगठनों द्वारा फिल्म का बायकॉट अभी भी जारी है। इसी बीच बायकॉट ट्रेंड पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रतिक्रिया दी है।

क्या बोले Anurag Thakur ?

बॉयकॉट ट्रेंड पर अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने कहा कि, फिल्मों की बात कि जाए तो इसके लिए भारत सरकार द्वारा सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन बना हुआ है। ऐसे में कोई भी फिल्म थिएटर में आने से पहले इस बोर्ड के द्वारा ही पास होकर आएगी। सीबीएफसी सभी पहलुओं पर नजर रखते हुए ही किसी फिल्म को थिएटर में आने देता है।

अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि, आज के दौर में हमारी फिल्में दुनिया में अपना नाम बना रही है। जिसके कारण इस बायकॉट ट्रेंड जैसे अभियानों से वातावरण में काफी ज्यादा प्रभाव पड़ता है, ऐसे वातावरण बनाने के लिए कई बार पूरी जानकारी के बिना भी लोग देश के नामी लोगों के खिलाफ गलत कमेंट करते हैं, तो उसका नुकसान देश को होता है।

विरोध के बाद भी Pathaan Movie की धूम

बता दें, शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान (Pathaan) ने पहले दिन बेहद कमाल दिखाया था, जिसमे फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन ही 57 करोड़ की कमाई की थी। वही वर्ल्डवाइड पठान की एंट्री 100 करोड़ के कल्ब में शामिल हो चुकी है। फिल्म समीक्षकों के अनुसार भारत में इतना बड़ा कलेक्शन अभी तक साउथ या हॉलीवुड की कोई फिल्म नहीं कर पाई है। वही पठान की  दूसरे दिन कलेक्शन 70 करोड़ बताई जा रही है।

UP : अमरोहा में पठान की स्क्रीनिंग के दौरान भिड़े दो गुट, मारपीट का Video viral

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन