• होम
  • फोटो आर्टिकल
  • लाफ्टर शेफ सीजन-2 में कौन करता है सबसे ज्यादा फीस चार्ज, किसकी कमाई सबसे कम?

लाफ्टर शेफ सीजन-2 में कौन करता है सबसे ज्यादा फीस चार्ज, किसकी कमाई सबसे कम?

कलर्स टीवी के कुकिंग रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ सीजन-2' को दर्शकों का ढ़ेर सारा प्यार मिल रहा है. मशहूर शेफ हरपाल सिंह सोखी इस शो के जज हैं। हर एपिसोड में शेफ इन सेलिब्रिटी जोड़ियों को डिश बनाने का चैलेंज देते हैं। इस चैलेंज को पूरा करने के लिए ये सेलिब्रिटी जो मेहनत करते हैं, वो देखकर ऑडियंस की हंसी छूट जाती है .

Laughter Chefs season 2
inkhbar News
  • February 25, 2025 2:32 pm Asia/KolkataIST, Updated 1 month ago

मुंबई: कलर्स टीवी के कुकिंग रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ सीजन-2’ को दर्शकों का ढ़ेर सारा प्यार मिल रहा है. मशहूर शेफ हरपाल सिंह सोखी इस शो के जज हैं। वहीं भारती सिंह इस शो को होस्ट कर रही हैं। ‘लाफ्टर शेफ’ में अंकिता लोखंडे-विकी जैन, मनारा चोपड़ा-सुदेश लहरी, रुबीना दिलैक -राहुल वैद्य, एल्विश यादव- अब्दु रोजिक और कृष्णा अभिषेक-कश्मीरा शाह जैसे कई सेलिब्रिटी खाना बनाते हुए नज़र आ रहे हैं. लेकिन क्या आप जानते है कि ये स्टार्स एक एपिसोड की कितनी फीस चार्ज करते है?

लाफ्टर शेफ्स सीजन 2

किसकी कितनी फीस

हर एपिसोड में शेफ इन सेलिब्रिटी जोड़ियों को डिश बनाने का चैलेंज देते हैं। इस चैलेंज को पूरा करने के लिए ये सेलिब्रिटी जो मेहनत करते हैं, वो देखकर ऑडियंस की हंसी छूट जाती है. भारती सिंह जो लाफ्टर शेफ की होस्ट है। वह पूरे शो को एंटरटेनिंग बनाती है। वह लाफ्टर शो के हर एपिसोड का 12.5 लाख से 13 लाख चार्ज करती है। वो हर हफ्ते में दो एपिसोड शुट करती है। ये दोनों ही एपिसोड एक ही दिन में शूट किए जाते हैं। साधारण भाषा में कहा जाए तो भारती एक दिन की शूटिंग के लिए 25 लाख रुपए चार्ज करती हैं।

Bharti Singh

बिग बॉस के फेमस कपल और रियल लाइफ पति-पत्नी अंकिता लोखंडे और विक्की जैन भी लाफ्टर शो में नजर आते हैं। वह दोनों मिलकर खाना बनाते हैं। इस शो के लिए दोनों को मिलाकर एक दिन की 4 लाख से 5 लाख तक की फीस दी जाती है।

vicky jain ankita lokhande

कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह को लाफ्टर शेफ की हाईएस्ट पेड जोड़ी माना जाता है। यह दोनों भी लाफ्टर शो में काफी मजे दिलाते हैं। इन दोनों की जोड़ी को भी लोगों द्वारा काफी पसंद की जाती है। इन दोनों को हर एपिसोड के लिए 14 लाख रुपए दिए जाते हैं।

Krushna Abhishek Kashmera Shah

लाफ्टर शेफ सीजन 2 में बनी नई जोड़ी राहुल वैद्य और रुबीना दिलैक काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। लाफ्टर शेफ में रुबीना दिलैक और राहुल वैद्य की जोड़ी को प्रत्येक एपिसोड के लिए 3 लाख रुपए दिए जाते हैं। लाफ्टर शेफ के सीजन-2 में इस बार कई नए सिलेब्स को मौका दिया गया है।

Rahul Vaidya and Rubina Dilaik

एल्विश यादव और अब्दु रोजिक की जोड़ी को बड़े मिया और छोटे मियां कहा जाता है। दोनों को ही जनता का खूब प्यार मिल रहा है। इन दोनों के बीच बातचीत का लोग खूब मजा ले रहे हैं। दोनों ही मिलकर खाना बनाते हैं। इन दोनों की जोड़ी को मिलाकर 3 लाख रुपए चार्ज करती है।

Elvish yadav and abdu rozik

मन्नारा चोपड़ा और सुदेश लहरी की जोड़ी भी सुर्खियों में है। सीजन 1 में निशा शर्मा और सुदेश साथ नजर आए थे, लेकिन सीजन 2 में नई जोड़ी के तौर पर सुदेश लहरी और मनारा चोपड़ा नजर आ रहे है. बता दें मन्नारा और सुदेश की जोड़ी को मिलाकर उन्हें 1.50 लाख से ज्यादा दिए जाते हैं।

मन्नारा चोपड़ा ने सुदेश लहरी

बाते करें बिग बॉस के शो में नजर आए अभिषेक और समर्थ जुरेल को लाखों की फीस नहीं दी जाती है। अभिषेक और समर्थ जुरेल लगभग 55 हजार से 75 हजार के बीच दिए जाते हैं। लाफ्टर शेफ के सीजन-2 में समर्थ और अभिषेक दोनों को ही खाना बनाता नहीं आता है, लेकिन जिस तरह वह अपना खाना बनाने के लिए मेहनत करते है वो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।

अभिषेक कुमार

ये भी पढ़ें: फ्लॉप फिल्मों के बाद भी करोड़ों कमाती है ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, जानें क्या है इसके पीछे का राज़