September 8, 2024
  • होम
  • पर्यटन : इन दस देशों में घूमने से पहले सुरक्षा के करें पुख्ता इंतजाम !

पर्यटन : इन दस देशों में घूमने से पहले सुरक्षा के करें पुख्ता इंतजाम !

  • WRITTEN BY: Manisha Shukla
  • LAST UPDATED : July 27, 2024, 7:44 pm IST

नई दिल्ली: पिछले कुछ वर्षों में ट्रेवलिंग का क्रेज तेजी से बढ़ा है। लोग अब ऑफिस के छुट्टियों में घरों में बैठना पसंद नहीं करते, बल्कि बाहर निकलकर दुनिया देखना पसंद करते हैं। आज आपको ऐसे कई लोग मिल जाएंगे जो यात्रा करके अपना जीवन यापन कर रहे हैं। हालांकि, यात्रा करना उतना आसान नहीं है जितना आप सोचते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको ऐसे 10 शहरों के बारे में बताएंगे जहां पर्यटक बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं हैं। इसके साथ ही हम आपको ऐसे 10 शहरों के बारे में बताएंगे जहां आप बिना किसी डर के घूम सकते हैं।

10 सबसे असुरक्षित शहर

फोर्ब्स एडवाइजर ने एक रिपोर्ट निकाली है। इस रिपोर्ट के आधार पर आज हम आपको 10 सबसे सुरक्षित और 10 सबसे असुरक्षित शहरों के बारे में बताएंगे। आइए सबसे पहले आपको 10 सबसे असुरक्षित शहरों के बारे में बताते हैं।

इसमें वेनेजुएला का कारकास शहर पहले स्थान पर है। इसे लुटेरों का शहर भी कहा जाता है। यहां आए दिन अपराध होते रहते हैं. यहां आप आसानी से लूटे जा सकते हैं, खासकर यदि आप पर्यटक हैं। दूसरे नंबर पर भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान है.

Caracas | Map, History, Population, Climate, & Facts | Britannica

पाकिस्तान का कराची शहर दुनिया की सबसे असुरक्षित जगहों में दूसरे स्थान पर है। यहां भी अपराध चरम पर है. अगर आप पाकिस्तान जाना चाहते हैं तो इस शहर से दूर रहें। तीसरे नंबर पर बर्मा का यंगून शहर है. यहां भी पिछले कुछ सालों में पर्यटकों के खिलाफ अपराध के मामले बढ़े हैं. इस सूची में नाइजीरिया का शहर लागोस भी आता है. इस शहर में डकैती, छिनतई और धोखाधड़ी आम बात है।

म्याँमार: यंगून में शान्तिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को सुरक्षित छोड़ दिये जाने  का आग्रह | UN calls for an immediate de-escalation of the situation in  Yangon, Myanmar संयुक्त ...

यह शहर पर्यटकों के लिए बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है। इन शहरों से पूरी तरह बचें, खासकर यदि आप अकेले यात्रा कर रहे हैं। इसके बाद मनीला, ढाका, बोगोटा, काहिरा, मैक्सिको सिटी और क्विटो, इक्वाडोर हैं। अगर आप इन शहरों में घूमने जा रहे हैं तो आपको 24 घंटे सतर्क रहना होगा। ये शहर पर्यटकों के लिए बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं हैं।

सबसे सुरक्षित शहर कौन से हैं?

अगर पर्यटकों के लिए सबसे सुरक्षित शहरों की बात की जाए तो सबसे पहला नाम सिंगापुर का आता है। दूसरा नाम टोक्यो, जापान है। जबकि तीसरा नाम कनाडा के टोरंटो शहर है। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया में सिडनी, फिर स्विट्जरलैंड में ज्यूरिख है। इसके बाद डेनमार्क में कोपेनहेगन, दक्षिण कोरिया में सियोल, जापान में ओसाका, ऑस्ट्रेलिया में मेलबर्न और नीदरलैंड में एम्स्टर्डम का स्थान है। ये शहर किसी भी यात्री के लिए सुरक्षित हैं। आप चाहें तो यहां आसानी से घूम सकते हैं और अकेले यात्रा कर सकते हैं।

 

ये भी पढ़े :-– मुफ्त में घूमें भारत की ये 6 जगहें , जान लीजिए उनके नाम

             दुनिया का इकलौता देश जिसकी है 3 राजधानी  

                आइये चलते हैं फूलों के शहर में !

 

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन