पर्यटन: आइये चलते हैं फूलों के शहर में !

गांधीनगर : भारत में 7000 से ज़्यादा शहर हैं. हर शहर की अपनी अलग खासियत है. इनमें से कुछ शहर खाने के लिए जाने जाते हैं, तो कुछ भाषा, संस्कृति, पहनावे और अपनी भौगोलिक स्थिति के लिए. वहीं, कुछ शहर अपने उत्पादों के लिए जाने जाते हैं. इसी कड़ी में भारत के गुजरात राज्य के […]

पर्यटन: आइये चलते है फूलों के शहर में !
inkhbar News
  • July 20, 2024 10:29 pm Asia/KolkataIST, Updated 9 months ago

गांधीनगर : भारत में 7000 से ज़्यादा शहर हैं. हर शहर की अपनी अलग खासियत है. इनमें से कुछ शहर खाने के लिए जाने जाते हैं, तो कुछ भाषा, संस्कृति, पहनावे और अपनी भौगोलिक स्थिति के लिए. वहीं, कुछ शहर अपने उत्पादों के लिए जाने जाते हैं. इसी कड़ी में भारत के गुजरात राज्य के पालनपुर शहर को भारत का फूलों का शहर भी कहा जाता है.

आखिर क्यों कहा जाता है फूलों का शहर

अब सवाल यह है कि पालनपुर शहर को फूलों का शहर क्यों कहा जाता है. पालनपुर मुख्य रूप से तीन चीज़ों के लिए जाना जाता है. जैन मंदिर, फूल और हीरे का व्यापार. यहां फूलों से इत्र तैयार किया जाता है, जिसकी देश-विदेश में मांग है.इसके साथ ही यहां केवड़ा और चंपा से तेल तैयार किया जाता है. इन तेलों को विदेशों में भेजा जाता है. ऐसे में इस शहर को फूलों का शहर भी कहा जाता है.

पालनपुर का इतिहास

अगर इस जगह के इतिहास की बात करें तो 13वीं शताब्दी में यहां राजा प्रहलाद हुआ करते थे, जिनके नाम पर इस जगह का नाम प्रहलादपुर पड़ा। बाद में उन्होंने यहां कई जैन मंदिर भी बनवाए। 15वीं शताब्दी में यहां कई हमले हुए और मुगलों ने भी यहां राज किया। मुगल शासक अकबर ने झालौर के नवाब को शादी के तोहफे के तौर पर यह राज्य दिया था, जिसके 31 साल बाद वे यहां आकर रहने लगे और नवाबों ने यहां 300 साल तक राज किया।

ये भी पढ़े :- मुफ्त में घूमें भारत की ये 6 जगहें , जान लीजिए उनके नाम

             दुनिया का इकलौता देश जिसकी है 3 राजधानी