September 8, 2024
  • होम
  • बद्रीनाथ जाए तो ये 4 जगहों पर जरूर घूमें, यादगार रहेगा ट्रिप

बद्रीनाथ जाए तो ये 4 जगहों पर जरूर घूमें, यादगार रहेगा ट्रिप

  • WRITTEN BY: Manisha Shukla
  • LAST UPDATED : July 17, 2024, 7:09 pm IST

नई दिल्ली: बद्रीनाथ मंदिर भारत के चार धामों में से एक है। बद्रीनाथ मंदिर को पूरी दुनिया में हिंदू आस्था का सबसे बेहतरीन स्थल माना जाता है। भगवान विष्णु को समर्पित हिंदू धर्म का यह प्रमुख मंदिर है। समुद्र तल से 10 हजार फीट से भी ज्यादा की ऊंचाई पर आदि शंकराचार्य द्वारा स्थापित इस पवित्र मंदिर में भगवान विष्णु की काले पत्थर की मूर्ति स्थापित है, यह एक मीटर लंबी है। इसे भगवान विष्णुजी की आठ स्वयंभू मूर्तियों में से एक माना जाता है।

 

Char Dham Yatra Badrinath Dham doors opened Crowd of ...

 

हर साल लाखों श्रद्धालु बद्रीनाथ मंदिर के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचते हैं और मंदिर में दर्शन करके ही घर वापस जाते हैं। अगर आप भी आने वाले दिनों में बद्रीनाथ मंदिर के दर्शन करने जा रहे हैं तो परिवार, दोस्त या पार्टनर के साथ मंदिर के आसपास स्थित इन शानदार हिल स्टेशन को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

औली

Uttarakhand Famous turist spot auli is full of adventure and snow know  about this | इस खूबसूरत जगह को कहा जाता है उत्तराखंड का स्विटजरलैंड, यहां  की हरियाली और मौसम जीत लेगी
समुद्र तल से 3 हजार फीट से भी ज्यादा की ऊंचाई पर स्थित औली उत्तराखंड का खूबसूरत और मनमोहक हिल स्टेशन है। यहां हर दिन हजारों पर्यटक मौज-मस्ती करने पहुंचते हैं। बर्फ से ढके ऊंचे पहाड़, घने जंगल, विशाल देवदार के पेड़ और झील-झरने औली की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। औली अपनी खूबसूरती के साथ-साथ स्कीइंग के लिए भी पूरी भारत में मशहूर है। यहां आप नंदा देवी, कुंवारी बुग्याल, त्रिशूल पीक और चिनाब झील जैसी जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। औली करीब 51 किमी दूर है बद्रीनाथ से।

मलारी हिल्स

मलारी गांव उत्तराखंड - अपने डर पर विजय पाएं - ऋषिकेश डे टूर

भारत-तिब्बत सीमा के पास उत्तराखंड के जोशीमठ से थोड़ी दूरी पर स्थित मलारी एक खूबसूरत पहाड़ी के साथ-साथ एक गांव और हिल स्टेशन भी है। मलारी को बद्रीनाथ के आसपास स्थित एक छुपा हुआ खूबसूरत हिल स्टेशन जाता है। यह हिल स्टेशन चारों तरफ से ऊंचे पहाड़ों से घिरा हुआ है।

जिस तरह मलारी हिल्स अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर है, उसी तरह यह तिब्बती संस्कृति के लिए भी मशहूर है। सर्दियों के मौसम में जब बर्फबारी होती है, तो मलारी की खूबसूरती अपने चरम पर होती है। इसलिए सर्दियों में यहां बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं। कई लोग गर्मियों में छुट्टियां बिताने भी यहां आते हैं। बद्रीनाथ से मालरी हिल्स की दूरी करीब 105 किमी है।

उदयपुर 

Udaipur uttarakhand

जी हां, जिस उदयपुर के बारे में आप सोच रहे हैं, उसका जिक्र नहीं हो रहा है। उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में एक उदयपुर भी है, जो चमोली जिले में स्थित है। इसे चमोली के साथ-साथ उत्तराखंड का एक बेहतरीन और अद्भुत हिल स्टेशन माना जाता है, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं।

ऊंचे पहाड़, घने जंगल, बड़े-बड़े देवदार के पेड़ और झील-झरने इस हिल स्टेशन की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। यह हिल स्टेशन अपनी खूबसूरती के साथ-साथ एडवेंचर एक्टिविटीज के लिए भी मशहूर है। यहां आप ट्रैकिंग और हाइकिंग का मजा ले सकते हैं। गर्मियों में आप यहां शानदार छुट्टियां बिता सकते हैं। बद्रीनाथ से उदयपुर की दूरी करीब 143 किमी है।

चोपता

Chopta tourist places
हिमालय की खूबसूरत वादियों में बसा चोपता उत्तराखंड का एक छुपा हुआ खजाना है। प्रकृति प्रेमियों के लिए चोपता किसी खूबसूरत जन्नत से कम नहीं है। इसे एक शांत हिल स्टेशन भी माना जाता है।

चोपता की खूबसूरती इतनी मशहूर है कि लगभग हर कोई इसे एक्सप्लोर करना चाहेगा। सर्दियों के मौसम में जब यहां के सभी पहाड़ बर्फ से ढक जाते हैं। चोपता का नज़ारा और भी खूबसूरत लगने लगता हैं। देवदार के पेड़ों के अलावा यह हिल स्टेशन अल्पाइन के पेड़ों के लिए भी मशहूर है। यह हनीमून डेस्टिनेशन के तौर पर भी मशहूर है। चोपता बद्रीनाथ से दूरी करीब 160 किलोमीटर है।

ये भी पढ़े :- मानसून का उठाना चाहते हैं लुफ्त, तो घूमे गुजरात के ये जगह

 

 

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन