Sunita Williams Return: भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्षयात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर 9 महीने 14 दिन बाद अंतरिक्ष स्टेशन से पृथ्वी पर लौट आए हैं। ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट ने भारतीय समयानुसार 19 मार्च, सुबह 3:27 बजे फ्लोरिडा के तट पर लैंड किया। स्पेस स्टेशन से उड़ान भरने के 17 घंटे के बाद ड्रैगन कैप्सूल तड़के सुबह 3.27 बजे अमेरिका के फ्लोरिडा तट पर समुद्र में पैराशूट की मदद से गिरा। लेकिन इससे पहले के 46 मिनट काफी रोचक रहे।
इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से अलग होने के बाद जैसे ही स्पेसक्राफ्ट पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश किया, उसका तापमान बढ़कर 1650 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा हो गया। इस वजह से 7 मिनट तक यान से संपर्क टूटा रहा। एक पल ऐसा आया जब ड्रैगन कैप्सूल आग का गोला बना गया। वह इतना तपा है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कैप्सूल काला हो गया है।
स्पेसक्राफ्ट के अंदर की पहली तस्वीर।
पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करने की पहली तस्वीर।
वायुमंडल में प्रवेश करते खुल गए दोनों पैराशूट।
समुद्र में लैंड होने की तस्वीर।
नेतन्याहू को ट्रंप ने दी खुली छूट! अब गाजा में होगा सबसे बड़ा नरसंहार, सर्वे में लोग बोले- अब तो…